‘वोट की राजनीति के लिए देश को बाँट रहे हैं मोदी’– राहुल गांधी का तीखा बयान

पटना/ मुजफ्फरपुर

 

महागठबंधन घोषणा पत्र जारी के बाद आज से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में एक साथ नजर आएं। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर में पहुंचे। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत में ही एनडीए पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब बिहार की जनता इस खटारा सरकार से उब चुकी है। अब वक्त आ गया है नया बिहार बनाने का। युवाओं का बिहार बनाने का। इसके बाद राहुल गांधी पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। आइए जानते हैं राहुल गांधी ने क्या-क्या बातें कहीं…

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आप सब बारिश में यहां आएं आपका स्वागत है। मैं देश में जहां भी जाता हूं कि वहां बिहार के युवा मिलते हैं। आपने दिल्ली बनाई। बेंगलुरु, गुजरात, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों को बनाने में मदद की। विदेशों के विकास में भी आपने मदद की। लेकिन, आप बताओं जब आप देश विदेश के विकास में मदद कर सकते हो तो बिहार के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। खुद को अति पिछड़ा कहते हैं लेकिन बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या आप अपने लिए ऐसा पिछड़ा प्रदेश चाहते हो? हमें वो बिहार चाहिए जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हो। बिहारियों को यहां ही अपना भविष्य दिखाई दे। आपको पलायन नहीं करना पड़े। हमलोग बिहार को सबसे आगे ले जाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे का प्रयोग कर रही है। भाजपा के हाथ में ही रिमोट कंट्रोल है। उसे सामाजिक न्याय से कोई लेना देना नहीं है।

पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अदाणी और अंबानी को जो भी चाहिए, वो भी दे दी। देश में दो हिन्दुस्तान बन रहा। एक गरीबों का और दूसरा तीन चार अरबपतियों का। अभी हमने देखा कि एक तरफ यमुना और दूसरी तरफ उसी नदी में तालाब। मोदी ने छठ पूजा पर ड्रामा किया। साफ पानी भरकर तालाब बनाया। पीएम मोदी के लिए यह तालाब बनाया गया था। नरेंद्र मोदी के लिए साफ पानी लाया गया। बाकी हिन्दुस्तानियों के लिए यमुना का गंदा पानी। जब पोल खुल गई तो मोदी ने कहा कि मैं तो नहीं जाऊंगा। पीएम मोदी बिहार के युवाओं से कहते हैं कि हमने आपको कम दाम में डाटा दे दिया लेकिन यह नहीं बताया कि डाटा की कंपनी किसको दी। पैसा तो जियो का मालिक अंबानी बना रहा है। आप झूठ बोल रहे हैं। आपने अंबानी को स्पेक्ट्रम दिया। मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपये की जमीन, जिसमें बिहार के लोग रहते हैं, वह जमीन आपने अदाणी को दे दी। बिहार में एक रुपये में आपने अदानी को जमीन दे दी। बिहार के किसानों से जमीनें छीन लीं।

राहुल बोले- पीएम मोदी ड्रामा करते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ड्रामा करते हैं। वह यमुना जी में नहाने का ड्रामा करते हैं। लेकिन, वह यमुना नहीं तालाब था। उन्हें यमुना और छठ पूजा से कोई मतलब नहीं है। वह केवल ड्रामा करने गए थे। वह वोट लेने के लिए कोई भी ड्रामा करने के लिए तैयार हैं। आप उनसे जो भी करवाना चाहते हैं करवा लीजिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा में पीएम मोदी ने वोट चोरी की। अब बिहार में भी ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, बिहार के हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलकर महागठबंधन को वोट डालना है। मैं आपसे वादा करता हूं कि हमलोग हर जाति, हर धर्म की सरकार बिहार में बनाएंगे। सबकी सरकार होगी। हर एक व्यक्ति की सरकार बनेगी। यह मेरी और महागठबंधन की गारंटी है। शिक्षा पर हमारा फोकस होगा। हमारी कोशिश होगी कि पांच साल के अंदर हिन्दुस्तान की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी बिहार में होगी। नालंदा विवि पहले इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी थी। यहां पूरी दुनिया पढ़ाई करने आते थे। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया को जोड़ने का सिस्टम था। यूपीए सरकार ने नालंदा को फिर से वैसा ही बनाने की कोशिश की। अब बिहार को हिन्दुस्तान का नहीं बल्कि दुनिया का सेंटर बनाना है। राहुल गांधी ने कहा कि आज तक आपको जो भी मिला, वह संविधान के कारण मिला। इस पर पीएम मोदी और आरएसएस आक्रमण कर रहे हैं। लेकिन, आपको इसे रोकना है। संविधान की हमलोग रक्षा करेंगे। इसे कोई नहीं खत्म कर सकता है।

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार उमेश कुमार राम हैं। यह सीट अनुसूचित जाति (आरक्षित) श्रेणी की है। वहीं, नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी हैं, जो वर्तमान में विधायक भी हैं। दोनों ही उम्मीदवार राहुल गांधी की जनसभा में मंच पर मौजूद रहे। इधर, राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने कहा कि करीब दो महीने हो गए राहुल गांधी को बिहार आए हुए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न तो बिहार की परवाह करने का वक्त मिला, न ही गठबंधन संभालने का।

admin

Related Posts

अजित पवार हादसे में मरे, विपक्ष ने मांगी निष्पक्ष जांच; राजनीति में उठे सवाल

नई दिल्ली महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए अचानक निधन से पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस दुखद घटना ने ना सिर्फ…

अजित पवार नहीं रहे: NCP में सत्ता संग्राम के संकेत, पार्टी के विलय पर तेज अटकलें

नई दिल्ली महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया अजित पवार की आज (बुधवार, 28 जनवरी) सुबह एक विमान दुर्घटना में दु:खद मौत हो गई। उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 3 views
सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें