‘वोट की राजनीति के लिए देश को बाँट रहे हैं मोदी’– राहुल गांधी का तीखा बयान

पटना/ मुजफ्फरपुर

 

महागठबंधन घोषणा पत्र जारी के बाद आज से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में एक साथ नजर आएं। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर में पहुंचे। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत में ही एनडीए पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब बिहार की जनता इस खटारा सरकार से उब चुकी है। अब वक्त आ गया है नया बिहार बनाने का। युवाओं का बिहार बनाने का। इसके बाद राहुल गांधी पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। आइए जानते हैं राहुल गांधी ने क्या-क्या बातें कहीं…

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आप सब बारिश में यहां आएं आपका स्वागत है। मैं देश में जहां भी जाता हूं कि वहां बिहार के युवा मिलते हैं। आपने दिल्ली बनाई। बेंगलुरु, गुजरात, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों को बनाने में मदद की। विदेशों के विकास में भी आपने मदद की। लेकिन, आप बताओं जब आप देश विदेश के विकास में मदद कर सकते हो तो बिहार के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। खुद को अति पिछड़ा कहते हैं लेकिन बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या आप अपने लिए ऐसा पिछड़ा प्रदेश चाहते हो? हमें वो बिहार चाहिए जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हो। बिहारियों को यहां ही अपना भविष्य दिखाई दे। आपको पलायन नहीं करना पड़े। हमलोग बिहार को सबसे आगे ले जाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे का प्रयोग कर रही है। भाजपा के हाथ में ही रिमोट कंट्रोल है। उसे सामाजिक न्याय से कोई लेना देना नहीं है।

पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अदाणी और अंबानी को जो भी चाहिए, वो भी दे दी। देश में दो हिन्दुस्तान बन रहा। एक गरीबों का और दूसरा तीन चार अरबपतियों का। अभी हमने देखा कि एक तरफ यमुना और दूसरी तरफ उसी नदी में तालाब। मोदी ने छठ पूजा पर ड्रामा किया। साफ पानी भरकर तालाब बनाया। पीएम मोदी के लिए यह तालाब बनाया गया था। नरेंद्र मोदी के लिए साफ पानी लाया गया। बाकी हिन्दुस्तानियों के लिए यमुना का गंदा पानी। जब पोल खुल गई तो मोदी ने कहा कि मैं तो नहीं जाऊंगा। पीएम मोदी बिहार के युवाओं से कहते हैं कि हमने आपको कम दाम में डाटा दे दिया लेकिन यह नहीं बताया कि डाटा की कंपनी किसको दी। पैसा तो जियो का मालिक अंबानी बना रहा है। आप झूठ बोल रहे हैं। आपने अंबानी को स्पेक्ट्रम दिया। मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपये की जमीन, जिसमें बिहार के लोग रहते हैं, वह जमीन आपने अदाणी को दे दी। बिहार में एक रुपये में आपने अदानी को जमीन दे दी। बिहार के किसानों से जमीनें छीन लीं।

राहुल बोले- पीएम मोदी ड्रामा करते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ड्रामा करते हैं। वह यमुना जी में नहाने का ड्रामा करते हैं। लेकिन, वह यमुना नहीं तालाब था। उन्हें यमुना और छठ पूजा से कोई मतलब नहीं है। वह केवल ड्रामा करने गए थे। वह वोट लेने के लिए कोई भी ड्रामा करने के लिए तैयार हैं। आप उनसे जो भी करवाना चाहते हैं करवा लीजिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा में पीएम मोदी ने वोट चोरी की। अब बिहार में भी ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, बिहार के हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलकर महागठबंधन को वोट डालना है। मैं आपसे वादा करता हूं कि हमलोग हर जाति, हर धर्म की सरकार बिहार में बनाएंगे। सबकी सरकार होगी। हर एक व्यक्ति की सरकार बनेगी। यह मेरी और महागठबंधन की गारंटी है। शिक्षा पर हमारा फोकस होगा। हमारी कोशिश होगी कि पांच साल के अंदर हिन्दुस्तान की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी बिहार में होगी। नालंदा विवि पहले इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी थी। यहां पूरी दुनिया पढ़ाई करने आते थे। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया को जोड़ने का सिस्टम था। यूपीए सरकार ने नालंदा को फिर से वैसा ही बनाने की कोशिश की। अब बिहार को हिन्दुस्तान का नहीं बल्कि दुनिया का सेंटर बनाना है। राहुल गांधी ने कहा कि आज तक आपको जो भी मिला, वह संविधान के कारण मिला। इस पर पीएम मोदी और आरएसएस आक्रमण कर रहे हैं। लेकिन, आपको इसे रोकना है। संविधान की हमलोग रक्षा करेंगे। इसे कोई नहीं खत्म कर सकता है।

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार उमेश कुमार राम हैं। यह सीट अनुसूचित जाति (आरक्षित) श्रेणी की है। वहीं, नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी हैं, जो वर्तमान में विधायक भी हैं। दोनों ही उम्मीदवार राहुल गांधी की जनसभा में मंच पर मौजूद रहे। इधर, राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने कहा कि करीब दो महीने हो गए राहुल गांधी को बिहार आए हुए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न तो बिहार की परवाह करने का वक्त मिला, न ही गठबंधन संभालने का।

admin

Related Posts

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा प्लान! 4 डिप्टी CM और सिद्धारमैया परिवार को बड़ी भूमिका मिलने के आसार

बेंगलुरु  मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे के बाद से कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में…

DK शिवकुमार की अग्निपरीक्षा शुरू, 2 साल में दिखानी होगी ताकत; राहुल गांधी की उम्मीदें दांव पर

बेंगलुरु कर्नाटक की राजनीति में सत्ता परिवर्तन सिर्फ चेहरा बदलने की कहानी नहीं है, यह कांग्रेस के भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुकी है. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड