विधायक उदयलाल का दोषियों के खिलाफ आर्थिक बहिष्कार का किया आग्रह

भीलवाड़ा
 बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन दुराचार और भीलवाड़ा में गैंगरेप की घटना कथित 'लव जिहाद' के बाद बीजेपी विधायक का विवादित बयान सामने आया है। भीलवाडा जिले की मांडल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड विधायक उदयलाल भड़ाना ने महिलाओं के एक समारोह में संबोधित करते हुए कहा है कि 'बुरी नजर वालों की आंखें निकाल लो'। उन्हाेनें कहा कि बहन-बेटियों पर गलत नजर डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने अपील की कि ऐसे आरोपियों का आर्थिक बहिष्कार किया जाए और उनकी दुकानों से कोई सामान न खरीदा जाए। विधायक भड़ाना ने भीलवाड़ा शहर के चर्चित कैफे ब्लैकमेल और गैंगरेप मामले, साथ ही विजयनगर में हुए रेप और ब्लैकमेल कांड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
संगठित रहने का दिया संदेश, बुरी नजर वालों की आंखें निकालने का बयान

अपने संबोधन में विधायक भड़ाना ने कहा, 'यदि आप ताकत और संगठन के साथ नहीं रहेंगे, तो कोई भी आपके साथ अन्याय कर सकता है। यदि आप कमजोर रहेंगे, तो लोग आप पर आक्रमण करेंगे और गलत काम करेंगे।' उन्होंने विवादित बयान देते हुए यह भी कह दिया कि बुरी नजर वालों की आंखें निकाल लो।

गुरुवार को भीलवाड़ा के ग्रामीण हाट बाजार में राजीविका द्वारा आयोजित 'सखी मेला' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक भड़ाना ने उपस्थित महिलाओं से संगठित रहने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप एकजुट रहें और अपनी शक्ति को पहचानें, ताकि कोई भी आपकी ओर बुरी नजर न डाल सके। बहन-बेटी की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर सोचें, क्योंकि यदि हमारी बहन-बेटियों पर संकट आता है, तो हमारा जीना व्यर्थ है।'

आंदोलन और कड़ी कार्रवाई की मांग

विधायक भड़ाना ने कहा कि भीलवाड़ा और विजयनगर में हुई घटनाओं को लेकर संत समाज 10 मार्च को आंदोलन करेगा और जनता को संतों के साथ इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों के मकानों को 'योगी मॉडल' पर गिराया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे ऐसे अपराधियों की दुकानों से सामान खरीदना बंद करें और उनका आर्थिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा, 'जब वे आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगे, तो गलत काम करने की ताकत भी नहीं रहेगी।'

राजस्थान की महिलाओं के समर्थन में खड़े रहने का संकल्प

भड़ाना ने स्पष्ट किया कि वे न केवल भीलवाड़ा, बल्कि पूरे राजस्थान की माताओं और बहनों के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा, 'आज मैं विधायक हूं, कल नहीं रहूं, लेकिन जब तक जिंदा हूं, माताओं, बहनों और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।'

admin

Related Posts

RAS भर्ती में नया पैटर्न: ग्रामीण अभ्यर्थियों का लगातार मजबूत प्रदर्शन

 अजमेर  राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा में ग्रामीण अभ्यर्थियों का चयन हो रहा है। वह शहरी युवाओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालिया आरएएस भर्ती 2024 में…

नौतपा में बदला मौसम: जैसलमेर में आंधी-बारिश से भीषण गर्मी से राहत

 जैसलमेर नौतपा के बीच राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में जैसलमेर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. पिछले एक सप्ताह से जैसलमेर भीषण गर्मी और लू की मार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में