इंदौर से लापता छात्रा को पुलिस ने 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद अलीगढ़ से बरामद किया

इंदौर
 शहर से लापता छात्रा को पुलिस ने 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बरामद किया। बाणगंगा थाना पुलिस की पांच टीमें लगातार छात्रा की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी छात्र शाहरुख, जो छात्रा को लेकर फरार हुआ था, को भी पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस ने 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनसे छात्रा और शाहरुख की लोकेशन का पता चला। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी खोजबीन को तेज की और अलीगढ़ तक पहुंच गई, जहां से छात्रा को बरामद किया गया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट और हिंदू संगठन की चेतावनी

छात्रा के माता-पिता ने 2 अक्टूबर को बाणगंगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस बीच, हिंदू संगठन ने दो दिन पहले पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे में छात्रा को नहीं ढूंढा गया तो वे आंदोलन करेंगे। चेतावनी के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छात्रा का पता लगाया। पुलिस ने अलीगढ़ से आरोपी छात्र शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को इंदौर लाकर बाणगंगा थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि छात्रा को बहला-फुसलाकर शाहरुख किस मकसद से लेकर गया था और इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है।

गोविंद नगर निवासी 19 साल की छात्रा के पिता ने 2 अक्टूबर को बाणगंगा पुलिस से बेटी के लापता होने की शिकायत की थी। पिता ने कहा कि बेटी अपनी सहेली के साथ कुछ देर में आने का कहकर निकली थी, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची।
छात्रा को ले जाने वाला आरोपी शाहरुख। इसकी पहले दिल्ली में लोकेशन मिली थी। बाद में अलीगढ़ से पकड़ाया। पुलिस ने लापता लड़की को इसके पास से ही बरामद किया है।

छात्रा को ले जाने वाला आरोपी शाहरुख। इसकी पहले दिल्ली में लोकेशन मिली थी। बाद में अलीगढ़ से पकड़ाया। पुलिस ने लापता लड़की को इसके पास से ही बरामद किया है।

पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर करीब 20 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। एक सीसीटीवी में छात्रा अपनी सहेली के साथ जाती दिखी। लेकिन उसी सीसीटीवी में कुछ देर बाद सहेली अकेले ही लौटती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिवार ने सहेली से पूछा तो उसने बताया कि उसे शाहरुख नाम का युवक अपने साथ ले गया है।

इसके बाद परिवार ने सोशल मीडिया से शाहरुख के फोटो-वीडियो और मोबाइल नंबर निकालकर पुलिस को सौंपे। पुलिस ने शाहरुख और छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दी। पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली, जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी शाहरुख छात्रा को वहां से लेकर जा चुका था।

पुलिस ने फिर लोकेशन ट्रेस की तो वे अलीगढ़ में मिले। उप्र पुलिस की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस शाहरुख तक पहुंच गई। उसके पास से छात्रा को बरामद कर पिता को सौंप दिया। पिता ने बताया कि उप्र में पुलिस की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार शाम को इंदौर पहुंचे।

admin

Related Posts

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बदलाव: प्रबंध समिति ने लिए अहम फैसले, 5 न्यास बनाए जाएंगे

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए पांच नए न्यास बनाए जाएंगे। इनके माध्यम से अन्न क्षेत्र, भक्त निवास, पारमार्थिक…

नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: डीडीएस टैंक की चपेट में आए मजदूर, दो की मौके पर मौत

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने के भीतर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन के अभियान के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई