नाबालिग दलित लड़की को प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाया गया, फिर आतंकी बनाने की साजिश

प्रयागराज 

यूपी के प्रयागराज से बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग दलित लड़कियों को आतंकी बनाने की साजिश थी। एक नाबालिग दलित लड़की को प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाया गया। वहां धर्म परिवर्तन कराकर उसे एंटी नेशनल एक्टिविटीज से जोड़ने की साजिश थी। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रयागराज पुलिस की टीमें इसके लिए रवाना की गई हैं।

प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में विस्तार से मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दलित नाबालिग लड़की को प्रयागराज से अगवा कर केरल ले जाया गया था। इसके पीछे आरोप है कि बच्ची का धर्म परिवर्तन कराकर उसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल कराया जाना था। अभी तक की जांच में जो चीजें सामने आई हैं उनके आधार पर दो आरोपी हिरासत में लिए गए।

उनसे पूछताछ में पता चला कि एक महिला ने पहले बच्ची से दोस्ती की फिर उसके अंदर धर्म परिवर्तन की भावना भरी। बच्ची के मन में दूसरे धर्म के प्रति सकारात्मकता भरी गई। इसके बाद उस महिला के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची को प्रयागराज स्टेशन ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने बच्ची के साथ कुछ गलत हरकत भी की। इससे बच्ची असहज हो गई। उसने विरोध किया तो उसे बरगलाकर शांत करा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक बच्ची को पहले दिल्ली ले जाया गया। वहां से केरल ले जाया गया। रास्ते में कई लोगों से उसकी मुलाकात और बातें हुईं। केरल पहुंचकर बच्ची का धर्म परिवर्तन कराया गया। उसे एंटी नेशनल एक्टिविटीज से जोड़ा जाना था। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य कई के नाम सामने आए हैं। इनमें से कुछ उत्तर प्रदेश तो कुछ केरल के हैं। उन्होंने बताया की पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

admin

Related Posts

कानपुर फर्जी मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़, हैदराबाद से चल रहा था बड़ा नेटवर्क

कानपूर उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट तैयार करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारियां सामने…

विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?