पति ने बीबी का नहाते हुए वीडियो बनाया, फिर कर दिया वायरल

गाजियाबाद

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के पति ने ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित पत्नी ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2011 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाह के चार वर्ष में उसे एक बेटी और बेटा हुआ। इसके बाद भी पति व ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। वह अपने पिता से पैसे लेकर पति को देती रही। पति का लालच बढ़ता देखकर उसने अपने पिता से पैसे मांगने बंद कर दिए। इस पर पति ने नहाते समय चोरी छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि पिछले साल पति ने उसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए।

पति की इस हरकत के बारे में पता चलने पर महिला को गहरा सदमा लगा है। इसके बाद पति गोविंद, उसके फूफा संतोष और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घर से भी निकाल दिया।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

वहीं, एक अन्य मामले में गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले मोहम्मद इद्रीश उर्फ राहुल ने उससे दोस्ती कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो उसने उनके साथ निकाह करने का आश्वासन दिया। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। 

admin

Related Posts

विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का…

कोलोरेक्टल कैंसर पर बड़ा शोध, दवाओं को बेअसर करने वाले प्रोटीन का खुलासा

कानपुर  आईआईटी के बायोलाजिकल साइंस और बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर बुशरा अतीक और उनकी शोध टीम को कैंसर अनुसंधान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रो. अतीक ने कोलोरेक्टल कैंसर (आंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?