मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बिल्डिंग परमिशन पालिसी में सुधर हो रहा है, सरकार महाराष्ट्र से भी बेहतर पालिसी पर काम कर रही है

भोपाल

सीआईआई मप्र ने सीएक्सओ कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन राजधानी में किया। आयोजन में सरकार के आला अफसरों, उद्योग प्रतिनिधियों और अर्बन प्लानर्स ने चर्चा कर मप्र को विकसित बनाने पर का खाका बनाया। आयोजन के बाद चर्चा के बिंदु सरकार को भी भेजे जाएंगे।

नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नई दिल्ली में होने की वजह से आयोजन में शामिल नहीं हो सके पर उन्होंने वर्चुअल संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि मप्र के विकास में उद्योगों, सरकार और सभी वर्गों का मिलाजुला योगदान है।

मंत्री ने कहा कि सरकार खुले दिमाग से काम कर रही है, उद्योग किसी नीति में बदलाव चाहेंगे तो सरकार उसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग परमिशन पालिसी में सुधर हो रहा है, सरकार महाराष्ट्र से भी बेहतर पालिसी पर काम कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बड़ी कंपनियों द्वारा मोनोपॉली जमाने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए सभी को विकास का सामान मौका मिलना चाहिए।

सीआईआई प्रतिनिधियों ने नवाचार -लीडरशिप पर बात की

सीआईआई पदाधिकारी सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए परिवर्तनकारी नेतृत्व और मार्गदर्शन पर जोर दिया, वहीं अश्विनी सिंघला ने पारिवारिक व्यवसायों की चुनौतियों से निपटने और मप्र को निवेश हब के रूप में ब्रांडिंग करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। दीपक गोयल ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विकास और प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब के रूप संभावनाओं पर बात की।

 

admin

Related Posts

एमएसएमई मंत्री काश्यप और लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सिंह ने की समीक्षा

भोपाल  एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि लघु उद्योग निगम के क्रियाकलापों को मौजूदा बाजार और आनलाइन प्लेटफार्म के जरिए व्यापक स्वरूप देकर व्यवसाय बढ़ाना चाहिए।मंत्री  काश्यप…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमवाय और चोइथराम अस्पताल में भर्ती घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचकर देवास हादसे के घायलों से की भेंट प्रभावित नागरिकों की पूरी मदद के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर