जम्मू-कश्मीर में शहीद नायक बद्रीलाल यादव को मंत्री टेटवाल ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए मध्यप्रदेश के आर्मी जवान बद्रीलाल यादव का बुधवार को आगर मालवा जिले के पैतृक गांव नरवल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने नरवल पहुंचकर शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद के दोनों पुत्रों ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी और हजारों नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

शहीद की पार्थिव देह को पहले इंदौर एयरपोर्ट लाया गया, जहां से सड़क मार्ग द्वारा पैतृक गांव नरवल ले जाया गया। पूरे मार्ग में आमजन ने पार्थिव देह पर पुष्प-वर्षा कर शहीद नायक बद्रीलाल यादव को सच्ची श्रद्धांजलि दी। गांव में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को रखा गया, जहां हजारों लोगों के दर्शन कर पुष्पांजलि दी।

शहीद नायक बद्रीलाल यादव को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। वे भारतीय सेना की 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर (EME) विभाग में सेवा दे रहे थे। सोमवार रात को राजौरी में पेट्रोलिंग के दौरान नायक बद्रीलाल यादव कर्त्तव्य की बलिवेदी पर शहीद हुए थे।

  • admin

    Related Posts

    एमपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई सरचार्ज नीति, जानें एक माह तक कितना होगा अतिरिक्त बोझ

    भोपाल  प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर अप्रैल माह के बिल में अतिरिक्त शुल्क लागू किया गया है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) ने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट…

    मझगांय और रुंज सिंचाई परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान, ग्रामीणों के हित प्राथमिकता पर

    मझगांय एवं रुंज मध्यम सिंचाई परियोजनाएं प्रभावित ग्रामीणों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 86 गांवों की 27510 हैक्टेयर भूमि में होगी सिंचाई 45 हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य