अधेड़ उम्र के शख्स ने किया 13 साल की बच्ची से रेप, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

शहडोल

मध्य प्रदेश के शहडोल से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 54 वर्षीय अधेड़ ने 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी बच्ची से दुष्कर्म मामले में दस साल की सजा पा चुका है, और हाल ही में रिहा हुआ था। वहीं ये घटना पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में अंजाम दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते सुबह थाना कोतवाली इलाके के पांडव नगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा घर से साइकिल से जा रही थी। तभी स्कूल के समीप पंकज पिता प्रकाश चंद्र कटारे (54) ने उसे रोका और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पूर्व मंत्री के पांडव नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया और तीसरी मंजिल पर उसके साथ उसने दुराचार किया। पता चला है कि आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने छात्रा को उक्त मकान के अंदर ले जाते देख पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती आरोपी छात्रा की अस्मत लूट चुका था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था लेकिन उसे वहीं दबोच लिया गया।

पूर्व में भी जा चुका है जेल
पता चला है कि आरोपी पंकज कटारे पूर्व में भी दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसे 10 वर्ष के कारावास से दण्डित किया जा चुका है। वह गत वर्ष ही जेल से रिहा हुआ है। इसके बाद एक बार फिर आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए छात्रा के साथ फिर वैसी ही वारदात को अंजाम दिया।

पॉश इलाके में वारदात पर उठे सवाल
पांडव नगर स्थित जिस जगह पर आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया, वह एरिया शहर का पॉश इलाका कहलाता है। वहीं समीप ही जिले के एक पुलिस अधिकारी का भी शासकीय आवास है। आरोपी ने उस पॉश एरिया में बिना किसी भय के ऐसी वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि जिस इलाके में पुलिस अफसर का घर हो, पूर्व मंत्री का मकान बन रहा हो, वो इलाके भी सुरक्षित नहीं हैं। इस पॉश एरिया में एक बड़ी निजी स्कूल के साथ कन्या महाविद्द्यालय व पॉलिटेक्निक कॉलेज भी मौजूद हैं। जहां हर दिन सैकड़ों छात्राए पढ़ने जाती हैं। ऐसे में इस वारदात के बाद सवाल उठाना लाज़िमी है।

admin

Related Posts

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बदलाव: प्रबंध समिति ने लिए अहम फैसले, 5 न्यास बनाए जाएंगे

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए पांच नए न्यास बनाए जाएंगे। इनके माध्यम से अन्न क्षेत्र, भक्त निवास, पारमार्थिक…

नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: डीडीएस टैंक की चपेट में आए मजदूर, दो की मौके पर मौत

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने के भीतर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन के अभियान के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई