मैकस्वीनी ने कहा, मुझे टेस्ट टीम में वापस आना अच्छा लगेगा, बुमराह का ‘शिकार’ वापसी के लिए बेकरार

मेलबॉर्न
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्होंने कहा कि वह उस्मान ख्वाजा के संन्यास लेने के बाद टीम में उनकी जगह लेने की कोशिश करेंगे। मैकस्वीनी ने भारत के खिलाप शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनकी जगह सैम कोंस्टास को लिया गया। 19 वर्षीय कोंस्टास ने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर शानदार आगाज किया। पाकिस्तान मूल के 38 वर्षीय क्रिकेटर ख्वाजा ने संकेत दिए हैं कि अगली गर्मियों में एशेज के बाद वह संन्यास ले सकते हैं।

सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मुझे (टेस्ट टीम में वापस आना) अच्छा लगेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। उस्सी (उस्मान ख्वाजा) का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अगर मौका मिलता है और वह संन्यास लेते हैं तो मैं उनकी जगह लेना पसंद करूंगा।’’ मैकस्वीनी ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के संबंध में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास इसके बारे में सोचने के लिए बहुत समय नहीं था। यह सब बहुत जल्दी हुआ। फिर मैं यहां टी20 क्रिकेट (बिग बैश लीग में) खेलने वापस आ गया।’’ मैकस्वीनी ने कहा कि वह अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से बात करेंगे तथा वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने खेल पर काम करना होगा और चयनकर्ताओं से बात करनी होगी कि मुझे कहां मौका मिल सकता है और वहां वापस आने के लिए मुझे क्या करने की जरूरत है।’’ मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। उम्मीद है कि एक दिन मैं फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा।’’ घरेलू क्रिकेट में अधिकतर तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मैकस्वीनी को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने उनकी एक नहीं चली और वह तीन मैच में केवल 14.40 के औसत से ही रन बना पाए। बुमराह ने उनका चार बार शिकार किया, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

     नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 1 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी