मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान होंगी, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम हुई घोषित

नई दिल्ली
महिला क्रिकेट में भारत का आयरलैंड से सामना होगा. भारतीय महिला टीम 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान होंगी.

भारत-आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. ये सभी मैच राजकोट में आयोजित होंगे. मंधाना भारत की कप्तान होंगी. वे अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. दीप्ति शर्मा टीम इंडिया की उपकप्तान होंगी. इनके साथ-साथ प्रतिका रावल और हरलीन देओल को भी टीम इंडिया में जगह मिली है. हरलीन दमदार बैटिंग करने में माहिर हैं. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था.

वनडे सीरीज के लिए कितनी मजबूत है टीम इंडिया –
भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ यंग प्लेयर्स को भी मौका मिला है. विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा और तनुजा कंवर टीम का हिस्सा हैं. वहीं अनुभवी विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज और राघवी बिस्ट को भी मौका मिला है. भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था.

हरमनप्रीत-रेणुका को क्यों रखा गया बाहर –
दरअसल कप्तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को टीम इंडिया ने आराम दिया है. जब खिलाड़ी लगातार खेलते हैं तो उनके चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है. इसी वजह से कई बार प्लेयर्स को आराम दिया जाता है. हालांकि हरमनप्रीत और रेणुका के मामले को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं मिली है. बीसीसीआई ने सिर्फ रेस्ट देने की बात कही है. आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे

  • admin

    Related Posts

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

     बुडापेस्ट यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी चैंपियंस लीग के फाइनल में शनिवार को फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और इंग्लिश क्लब आर्सेनल आमने-सामने होंगे। मौजूदा चैंपियन पीएसजी…

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

     सिंगापुर  भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं और शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में