ममता बनर्जी की पेशकश कांग्रेस पार्टी का अपमान, ये सांसद राहुल गांधी की असफलता दर्शाता है: विधायक उदय सामंत

मुंबई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं 'तृणमूल कांग्रेस पार्टी' (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने की पेशकश की है। शिवसेना विधायक उदय सामंत के मुताबिक ये सांसद राहुल गांधी की असफलता दर्शाता है। शिवसेना विधायक ने आईएएनएस से कहा, "यह कांग्रेस पार्टी का अपमान है। इससे यह बात पता चलता है कि वो राहुल गांधी के नेतृत्व में सफल नहीं हुए। इसलिए वो दूसरे लोगों को तलाश रहे हैं कि कौन गठबंधन का नेतृत्व करें। यह उनकी राजनीति है। लेकिन अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में गठबंधन को असफलता मिली है और ममता बनर्जी के बाद नेतृत्व जा रहा है तो पूरी तरह कांग्रेस पार्टी का अपमान है।"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तरफ से ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर उदय सामंत ने कहा, "विपक्ष को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जो असफलता मिली है, उन्हें ढकने के लिए ईवीएम का मुद्दा उठाया जा रहा है। वायनाड, नांदेड़ और जहां पर वो जीत दर्ज करते हैं, वहां पर ईवीएम सही काम करता है लेकिन हमारे यहां खराब हो जाता है। ऐसे में ईवीएम को लेकर लोगों के दिमाग को डायवर्ट करना, 'महाविकास अघाड़ी' की एक राजनीतिक चाल है।" 'समाजवादी पार्टी' के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के एमवीए से अलग होने को लेकर शिवसेना विधायक ने कहा, अबू आजमी ने आरोप लगाया कि महाविकास अघाड़ी के नेता दोनों तरफ से बोलते हैं। जिसके कारण वो गठबंधन से बाहर जा रहे हैं।

वहीं, इंडिया ब्लॉक को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर शिवसेना नेता आशीष जायसवाल ने कहा, "सभी लोग चाहते हैं कि वो देश का नेतृत्व करें, लेकिन वो संभव नहीं है। विपक्ष में एकता, समन्वय और लड़ने की क्षमता नहीं है इसलिए वो भ्रमित हैं। विपक्ष पूरी तरह टूट चुका है, वो एकसाथ कभी नहीं मिल सकते।" 'पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी' (पीडीपी) प्रमुख एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व को बीमारी बताने पर शिवसेना नेता ने कहा, वो खुद एक बीमारी हैं।

admin

Related Posts

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा