मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, हर्ष मेहता संग वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

मुंबई

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा के जीवन में नया साथी आने की खबरें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका अब 33 साल के हीरा व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। आज मलाइका और हर्ष को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं।

आज 26 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक बार फिर से देखा गया। दोनों अलग-अलग चल रहे थे, थोड़ी दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन आखिर में एक ही कार में साथ बैठकर निकले। मलाइका पहले कार में बैठीं, उसके कुछ देर बाद हर्ष भी उसी कार में सवार हो गए। फिलहाल, मलाइका और हर्ष ने इन डेटिंग अफवाहों पर कुछ नहीं कहा है।

कब शुरू हुईं हर्ष के साथ डेटिंग की अफवाह
हर्ष और मलाइका की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब 29 अक्तूबर को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में दोनों को एक साथ देखा गया था। कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका और हर्ष एक-दूसरे से बातें करते नजर आए। वहीं शो खत्म होने के बाद दोनों एक साथ ही बाहर निकले।

अर्जुन से ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका और अर्जुन कपूर ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों का रिश्ता 2024 में खत्म हो गया। अर्जुन ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान खुद कबूल किया था कि वो अब सिंगल हैं।
 
मलाइका का करियर
50 साल की मलाइका इन दिनों काफी एक्टिव हैं। हाल ही में 'थामा' का म्यूजिक वीडियो 'पॉइजन बेबी' रिलीज हुआ, जिसमें उनका डांस लोगों को बहुत पसंद आया। अब वह करण जौहर के शो 'पिच टू गेट रिच' में नजर आईं। अभी वह नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं।

admin

Related Posts

आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई तेज, Arjun Kapoor को कोर्ट से राहत, टेक कंपनियों पर शिकंजा

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। अदालत ने अपने आदेश…

कियारा को पसंद नहीं आया यश संग इंटीमेट सीन, मेकर्स से सीन हटाने की मांग

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई