माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ रिलीज

मुंबई,

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिल्पी राज का लोकगीत 'चईत में चार दिन' रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'चईत में चार दिन' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'यह गाना बहुत ही मजेदार सिचुएशन पर बनाया गया है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसकी शूटिंग में हमने खूब मस्ती किया है। इस गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी दर्शकों को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।'

गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि 'ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि ये गाना बहुत ही बढ़िया बना है। जब ये गाना मुझे गाने के लिए दिया गया तो मैंने इस गाने को तुरंत ही गाने का मन बना लिया था क्योंकि गाना है ही इतना बेहतरीन। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए अभी श्रोताओं को वेरी वेरी थैंक्यू सो मच'।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'चईत में चार दिन' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। उनके साथ अवनीश आर्या ने पति की भूमिका में खूब केमिस्ट्री जमाया है। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत हैं। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

  • admin

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर फुस्स निकली ‘मेरा ल्यारी’: 22 टिकट बिकते ही सिनेमाघरों ने दिखाई बाहर की राह

    मुंबई  आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और उसकी गूंज उधर पाकिस्तान में सुनाई दी थी. वहां कई एक्टर्स, नेताओं और…

    कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

    भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम को थिएटर्स में लगातार अच्छी ऑडियंस मिल रही है. पिछले गुरुवार को रिलीज हुई कृष्णावतारम को थिएटर्स में बहुत ज्यादा शोज नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी