मध्य प्रदेश की टीम 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची , रजत पाटीदार ने किया कमाल, मुंबई से होगा फाइनल मैच

भोपाल
मध्य प्रदेश की टीम ने 13 साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल कर ली है। रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का यह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 2021-22 के रणजी ट्रॉफी के सीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला गया था। जिस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने बाजी मारी थी।

वहीं बीते दिन सैयद मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बड़ौदा और मुंबई की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दूसरा मुकाबला भी मध्य प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया।

मुंबई ने बड़ौदा को सेमीफाइनल में हराया

पहले मुकाबले में मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बैटिंग करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मुंबई को फाइनल में प्रवेश करने के लिए 169 रनों की जरूरत थी। जवाब में मुंबई की टीम ने मात्र 17.2 ओवर में ही चार विकेट होकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबर्दस्त पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने मात्र 56 गेंदों पर 98 रन बनाए। हालांकि वह अपनी शतक से चूक गए। लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलकर मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाया

वहीं दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 147 रन का लक्ष्य दिया। मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने आतिशी पारी खेली। रजत पाटीदार ने मात्र 29 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े। रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचाने में सफलता प्राप्त की।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा