इन आसान तरीकों से आसानी से करें लॉक आधार कार्ड

नई दिल्ली

आधार कार्ड आज के वक्त का सबसे जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड में बॉयोमेट्रिक डिटेल मौजूद होती है, जिसकी मदद से फ्रॉड को अंजाम दिया जा सकता है। ऐसे में आधार कार्ड को लॉक करना जरूरी हो जाता है। अगर आप आधार की बायोमेट्रिक डिटेल को लॉक कर देते हैं, तो आपको एक एक्स्ट्रा लेयर सिक्योरिटी मिल जाती है। आधार कार्ड लॉक करने पर आपकी परमिशन के बिना आपके प्रिंट और आईरिस स्कैन का वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। यह आपके आधार से जुड़ी एक्टिविटी पर कंट्रोल रखने में मदद करता है। आधार लॉक के प्रॉसेस को आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस फीचर को कैसे एक्टिवेट किया जाए?

आधार बायोमेट्रिक लॉक
आधार बायोमेट्रिक लॉक आपके फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फेस डेटा के दुरुपयोग से बचाने के लिए शुरू किया गया है। यह एक सिक्योरिटी फीचर है। इस लॉक को एक्टिवेट करने से कोई भी आपकी परमिशन के बिना आईडी वेरिफिकेशन, वित्तीय लेनदेन या सिम कार्ड जारी नहीं कर पाएगा। यूजर UIDAI पोर्टल या mAadhaar एप्लीकेशन के जरिए किसी भी समय बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।

आधार बायोमेट्रिक्स को ऑनलाइन कैसे लॉक करें

अपने आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले एक आधार वर्चुअल ID (VID) जेनरेट करना होगा। ऐसा करने के लिए आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और 'VID जेनरेटर' ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

  •   सबसे पहले UIDAI myAadhaar पोर्टल पर जाएं।
  •     इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और 'लॉक/अनलॉक आधार' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •     फिर आपको 'Next' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  •     आधार वर्चुअल ID (VID)
  •     पूरा नाम
  •     पिन कोड
  •     कैप्चा कोड
  •     फिर OTP वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन के बाद आपका आधार बायोमेट्रिक्स लॉक हो जाएगा।
  •     यह सिक्योरिटी फंक्शन आपके आधार डिटेल को सुरक्षित रखता है। साथ ही प्रोटेक्शन की एक एडिशनल लेयर देता है।

mAadhaar ऐप से आधार बायोमेट्रिक्स कैसे करें लॉक

    सबसे पहले Google Play Store या Apple ऐप स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
    इसके बाद ऐप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
    फिर 'my aadhaar' आइकन पर क्लिक करें।
    अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
    अपने आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक करने के लिए 'बायोमेट्रिक लॉक' ऑप्शन चुनें।
    एक बार चालू होने पर, यह फीचर आपके फिंगरप्रिंट, आईरिस और फेस डेटा को गैरजरूरी एक्सेस से बचाता है।

SMS से बायोमेट्रिक्सकैसे करें लॉक

अगर आप अपने आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास इंटरनेट एक्सेस नहीं है, तो आप SMS की मदद से आसानी से बायोमेट्रिक लॉक कर सकते हैं।

    अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर से 1947 पर एक [GETOTP (space) aadhaar Last 4 digits] मैसेज भेजें।
    फिर SMS से ओटीपी वेरिफाई करें।
    अगर आपका फोन नंबर कई आधार नंबर से लिंक है, तो लास्ट 4 की जगह आखिरी 8 अंकों का यूज करें।
    इस तरह आपका बायोमेट्रिक्स लॉक हो जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा