Live CCTV में दिखा तबाही का मंजर, जयपुर-अजमेर हाइवे पर सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत

जयपुर

जयपुर-अजमेर हाइवे मंगलवार रात जिंदा लपटों का मैदान बन गया और इसका पूरा मंजर CCTV कैमरे में कैद हो गया. दूदू के पास सांवरदा इलाके में हुए इस हादसे का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकंड में पूरा ट्रक आग के गोले में बदलता दिखाई दे रहा है. यही नहीं, ट्रक में रखें गैस सिलेंडरों में इस कदर विस्फोट हुआ कि आसपास के होटलों में अफरा-तफरी मच गई.

दरअसल, LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे अवैध कट से मुड़ने की कोशिश कर रहा है, तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर उसे जोरदार टक्कर मारता है. टक्कर के साथ ही जोरदार धमाका होता है, फिर पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर जाता है. इसके बाद शुरू होता है सिलेंडरों के फटने का सिलसिला, जो CCTV में एक-एक कर जलते और फटते नजर आते हैं. 

रात के सन्नाटे में करीब 200 सिलेंडरों के धमाके, जिनकी आवाज़ें 10 किलोमीटर दूर तक गूंजीं. यही नहीं, आसपास के खेत और होटलों में ब्लास्ट हुए सिलेंडर के सिर्फ परखच्चे ही नहीं, बल्कि सिलेंडर के सिलेंडर उछल कर आ गिरे.

फुटेज में दिखाई दे रहा है कैसे सड़क के दोनों तरफ लोग जान बचाने को भाग रहे हैं और आसपास के होटल आग की लाल रोशनी में डूब जाते हैं. करीब 3 घंटे तक धमाकों का तांडव चलता रहा और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती दिखीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि तब तक 5 वाहन पूरी तरह स्वाहा हो गए. 

वहीं, हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जिसका सिर्फ कंकाल मिला है और कई लोग झुलस गए हैं. दुर्घनाग्रस्त ट्रक में 330 सिलेंडर थे, जिसमें से करीब 200 फटे, बाकी खेतों में बिखर गए. 

बता दें कि ठीक 10 महीने पहले इसी जयपुर-अजमेर हाइवे पर भांकरोटा अग्निकांड हुआ था, जिसमें 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और बीती रात वाला मंजर भी कुछ ऐसा ही था, लेकिन गनीमत रही की ज्यादा जनहानि नहीं हुई.

admin

Related Posts

राजस्थान बॉर्डर पर ATS अलर्ट, स्लीपर सेल नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर पंजाब के बाद अब राजस्थान को नशे के दलदल में धकेलने की एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश सामने आई है. पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ जंग छेड़ रहा…

भजनलाल शर्मा का पर्यावरण संदेश: काफिला कम करने के बाद अब ईवी से बढ़ाया ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईधन बचाने को लेकर एक बार फिर अलग संदेश देने की कोशिश की है. हाल ही में अपने काफिले में गाड़ियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज