कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव से होगा खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जबलपुर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने के फ्लाईओवर सहित दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं के आज हो रहे लोकार्पण और सड़क निर्माण व चौड़ीकरण संबंधी 6 कार्यों के शिलान्यास के लिए महाकौशलवासियों को बधाई दी। उन्होंने कटनी में शनिवार को आयोजित मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 के लिए भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर प्रवास से पहले जारी अपने संदेश में कहा कि जबलपुर का एलिवेटेड कॉरिडोर प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर होगा। हमारा सौभाग्य है कि लोकार्पण समारोह में केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी पधार रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकौशल में कटनी और शहडोल खनन गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र है। कटनी में खनन आधारित उद्योगों में निवेश बढ़ाने के लिए माइनिंग इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में देश के कई प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर दोहन करते हुए राज्य सरकार गरीब कल्याण, युवाओं के रोजगार और नारी सशक्तिकरण किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। राज्य सरकार ने अलग-अलग सेक्टर्स में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया हुआ है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। अब प्रदेश के युवाओं को दूसरे राज्यों में काम करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सरकार के इन प्रयासों से उन्हें अपनी क्षमता और योग्यता के बल पर प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मध्यप्रदेश देश का नंबर-1 राज्य बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार पूरी क्षमता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

 

admin

Related Posts

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, नीमच में चार घंटे ठप रहा यातायात

 मनासा/महागढ़ (नीमच) महागढ़ के एक ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ व स्वजनों ने नगर के मनासा नाके पर शव रखकर जाम कर दिया। लगभग 4 घंटे से अधिक…

शादी का वादा कर किया शोषण, छात्रा की आत्महत्या से मचा हड़कंप

दतिया शादी का वादा कर मुकर गए प्रेमी और उसकी दो बहनों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक युवती ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक