मंच पर तालियों की गूँज, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया कलेक्टर आदित्य सिंह का खुला समर्थन

अशोकनगर
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। इस बीच जिले में पिछले दिनों बाढ़ से हुए नुकसान के बाद इन क्षेत्रों का दौरा किया। इसी कड़ी में जिले के बाढ़ग्रस्त नईसराई क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया। साथ ही पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कलेक्टर की जमकर तारीफ की।

जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है। और आपके पास तो ऐसे कलेक्टर हैं जो गाड़ी में बैठकर बत्ती नहीं चलाते वह तो साइकिल पर बैठकर अशोकनगर से चंदेरी पहुंच जाते हैं। इन के लिए तालियां बजाएं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी सिंधिया से कलेक्टर आदित्य सिंह की तारीफ की और कहा कि वे कीचड़ में चलकर एक-एक घर तक पहुंचे थे। जिस पर से सिंधिया ने फिर एक बार उनके लिए ताली बजवाई।

सिंधिया ने तारीफ में पढ़े कसीदे
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा हमारे नाम भी एक ही है ये आदित्य है और मैं ज्योतिरादित्य हूं। उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद देते कहा कि ये लोग और हम कई रात से सोए नहीं हैं। बाढ़ के समय आप लोगों की चिंता बनी रहती थी। उस समय इन्होंने कलेक्टर की तरह नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह लोगों की सेवा। सिंधिया की तारीफ पर से कलेक्टर मस्कुराए और केंद्रीय मंत्री सिंधिया को थैंक्यू बोला।

कलेक्टर की कार्यशैली से हुए प्रभावित
अक्सर केंद्रीय मंत्री सिंधिया अधिकारियों की कम ही तारीफ करते है। वह उन्हें डांटते फटकारते नजर आते हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोक नगर कलेक्टर ने अपनी कार्यशैली से प्रभावित कर चुके हैं। सिंधिया ने पहली बार कलेक्टर आदित्य सिंह की तारीफ नहीं की है। इससे पहले भी जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया दौरे पर आए थे तो चंदेरी में भी कलेक्टर की जमकर तारीफ की थी।

4 महीने पहले की है ज्वाइन
कलेक्टर आदित्य सिंह पिछले चार माह पहले अशोकनगर में ज्वॉइन किया था। इसके बाद से ही लगातार अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ साइकिल से क्षेत्र का 65 किमी का दौरा करने वाले पहले कलेक्टर बने। जिनकी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गए हैं।

कौन हैं कलेक्टर आदित्य सिंह
अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह 2014 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। यहां पदभार संभालने से पहले वे हरदा में कलेक्टर के पद पर रहे हैं। हादसा पटाखा फैक्टी ब्लास्ट के समय उनकी संकट प्रबंधन क्षमता और प्रशासनिक दक्षता के लिए फेमस हुए थे। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अशोकनगर में पोस्टिंग हुई। इसके बाद से ही यहां विकास कार्यों, बाढ़ आपदा प्रबंधन के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने उनकी निगरानी करने में सक्रिय हैं।

रीवा जिले में जन्मे आदित्य सिंह का बचपन अनुशासन में बीता। डॉक्टर पिता और माता गृहणी है। इसके साथ ही आदित्य सिंह ने रुणकी के इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। उन्होंने 2013 में पीएससी के पहले ही प्रयास में 47वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई