भूल भुलैया 3′ की पहली वर्षगांठ पर कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘नागज़िला’ की शूटिंग!

मुंबई,

 बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 3' की पहली वर्षगांठ पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग! शुरू कर दी है।
‘भूल भुलैया 3’ के सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद युवा सितारों में से एक बन चुके कार्तिक आर्यन ने अपनी इस फिल्म की पहली वर्षगांठ पर अपने करियर का एक नया सिनेमाई अध्याय शुरूते हुए अपनी नई क्रीचर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

कार्तिक आर्यन ने आज सुबह ही अपने दर्शकों को यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की मुहूर्त शॉट की झलकियों के साथ साझा की है। इसमें वह क्लैपबोर्ड पकड़े मुस्कराते हुए नज़र आ रहे हैं और उनकी मोहक मुस्कान सब कुछ कह रही है।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "भूल भुलैया 3 को हुए एक साल और नागजिला की हुई शुरुआत। हर हर महादेव। 14th अगस्त 2026”
‘नागज़िला’, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, एक जॉनर-बेंडिंग एंटरटेनर है, जिसमें रोमांचक क्रीचर थ्रिल्स को कार्तिक आर्यन की पहचान बन चुके ह्यूमर और आकर्षण के साथ जोड़ा गया है।‘भूल भुलैया 3’ में रहस्यमयी और गंभीर रूह बाबा का किरदार निभाने के बाद, अब कार्तिक एक ऐसी अनोखी दुनिया में कदम रख रहे हैं जो पौराणिकता, शरारत और धमाकेदार मनोरंजन से भरी हुई है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इस साल 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह अनुराग बसु की एक संगीतमय प्रेम कहानी में भी नज़र आएँगे।

 

admin

Related Posts

आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई तेज, Arjun Kapoor को कोर्ट से राहत, टेक कंपनियों पर शिकंजा

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। अदालत ने अपने आदेश…

कियारा को पसंद नहीं आया यश संग इंटीमेट सीन, मेकर्स से सीन हटाने की मांग

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई