जूनियर विश्व कप हॉकी: भारत ने चिली को 7-0 से हराया

चेन्नई
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर विश्व कप 2025 की शुरुआत जीत के साथ की है। पूल बी के अपने पहले मैच में भारत ने चिली को 7-0 से हराया। भारत के लिए रोसन कुजूर (16′, 21′), दिलराज सिंह (25′, 34′), अजीत यादव (35′), अनमोल एक्का (48′), और रोहित (59′) ने गोल किए। पहले क्वार्टर की शुरुआत थोड़ी नर्वस थी। मेहमान टीम ने भारतीय टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भारत ने (16वें मिनट) गोल के साथ की।

रोसन कुजूर ने आसानी से यह गोल किया। गोल ने चेन्नई के दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रोसन ने 21वें मिनट में फिर से गोल किया। भारतीय टीम का 2-0 की बढ़त के साथ दूसरे क्वार्टर में मैच पर नियंत्रण बन गया। दिलराज सिंह ने 25वें मिनट में एक गोल करके इंडिया को तीसरे क्वार्टर में जाने से पहले 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। भारत का चौथा गोल 34वें मिनट में आया जब अंकित पाल ने चिली के तीन डिफेंडरों को छकाते हुए दिलराज को सर्कल के अंदर पहुंचाया। दिलराज पहले से ही गोल करने के मूड में थे, उन्होंने तेजी से पीछे मुड़कर गोल करने का एक अच्छा मौका बनाया। अगले ही मिनट में, अजीत यादव ने एक शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त 5-0 कर दी। इसके बाद चिली के पास वापसी का कोई मौका नहीं था।

आखिरी क्वार्टर में अनमोल एक्का ने एक पीसी से गोल (48वें मिनट) किया। भारत ने अपना आखिरी और सातवां गोल 59वें मिनट में किया। इंडिया कोल्ट्स के कैप्टन रोहित ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया। इस गोल के साथ ही भारतीय टीम ने चिली पर 7-0 से बड़ी जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। विश्व कप के अगले मैचों में फैंस भारतीय टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। भारत का अगला मैच ओमान से है।

admin

Related Posts

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस युवा खिलाड़ी की हो रही है, वह हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत…

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

 पेरिस  रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी और पूर्व विश्व नंबर एक दानिल मेदवेदेव का फ्रेंच ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन एक बार फिर जारी रहा। मंगलवार को छठी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल