जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिया बयान

जोधपुर

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय गहलोत ने जो बयान दिया था, वह मेरे लिए दोहराना भी मुश्किल है। गहलोत मुख्यधारा में आने और सुर्खियों में बने रहने के लिए एक्स पर पोस्ट डालते रहते हैं। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनका स्टेटमेंट उस समय गलत था, या आज का स्टेटमेंट गलत है।

हाल ही में आए चुनावी नतीजे पर उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ किसी तरह की एन्टी इनकंबेंसी नहीं है, यह इसका उदाहरण है। पटेल कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि विपक्ष एकजुट हो लेकिन लगता नहीं कि वो एकजुट हो पाएंगे। एसआई भर्ती और आरएएस परीक्षा पर बोलते हुए पटेल ने कहा कि सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने के बाद न्यायोचित निर्णय होगा। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल आज जोधपुर प्रवास पर रहे, जहां सर्किट हाउस में उन्होंने आमजन से मुलाकात की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सचिन पायलट और अशोक गहलोत की मुलाकात और बयान पर कहा कि राजस्थान की जनता को इसका निर्णय करना है। गहलोत साहब के पहले दिए गए स्टेटमेंट को दोहराना भी मेरे लिए मुश्किल है और अब वे कह रहे हैं कि हम तो अलग-अलग थे ही नहीं। इससे आदमी का चरित्र नजर आता है। आपने जो कहा उस पर कायम रहना चाहिए। उनका वह स्टेटमेंट्स गलत था या आज का स्टेटमेंट गलत है इस पर गहलोत जी को विचार करना चाहिए और अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।

विपक्ष पर बोलते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट हो लेकिन उनमें आंतरिक कलह बहुत अधिक है। चाहे विधानसभा के फ्लोर का मामला हो या प्रदेश अध्यक्ष को हटाने का विषय हो। कांग्रेस को दिखाने के लिए एकजुट किया गया, लेकिन दिखाने और मन से एकजुट होने में बहुत फर्क है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता नहीं है कि ये एकजुट होंगे। एसआई भर्ती और आरएएस एग्जाम को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने के उपरांत न्यायाचित निर्णय लिया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव