तेज गति से आ रहे कंटेनर ने कैंटर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत, तीन घायल

जयपुर

जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना इलाके में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे (NH-48) स्थित मानपुरा पुलिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के आगरा से एक परिवार कैंटर में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान चंदवाजी इलाके के मानपुरा पुलिया के पास इंटरसेप्टर में तैनात पुलिसकर्मियों ने कैंटर को रुकवाया और कागजात की जांच करने लगे। इस दौरान कैंटर सवार एक महिला व पुरुष नीचे उतरकर पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने पीछे से आकर कैंटर को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से कैंटर के पीछे खड़ी यूपी निवासी प्रेममती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी समेत अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मृतका के परिजन गुस्से में आ गए और शव को उठाने से इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने कैंटर को बेवजह रोककर चालान के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश की। स्थानीय ग्रामीणों और अन्य वाहन चालकों ने भी पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए और हाईवे पर जाम लगा दिया।

जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी यातायात नारायणलाल तिवाड़ी, डीएसपी प्रदीप यादव सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद एएसपी नारायणलाल तिवाड़ी ने इंटरसेप्टर में तैनात चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने शव को उठाने की अनुमति दी। पुलिस ने शव को निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। एएसपी नारायणलाल तिवाड़ी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव