JNV Class 6 Result 2026: आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स और एडमिशन स्टेप्स समझें

नई दिल्ली

 नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। लाखों विद्यार्थियों ने ने इस एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अलॉट हुए स्कूल जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।

अब कैसे होगा दाखिला
महज प्रवेश परीक्षा पास कर उसमें चयन होने से जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला सुरक्षित नहीं होगा। वास्तविक एडमिशन लेने के दौरान प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित सभी संबंधित ऑरिजनल सर्टिफिकेट दिखाने होंगे। एडमिशन तक परीक्षा में चयन केवल प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित जेएनवी द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन और एडमिशन की पुष्टि किए जाने के बाद ही मूल स्कूल से टीसी के लिए आवेदन करें।

रिजल्ट के बाद की चयन प्रक्रिया – डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल चेकअप, एडमिशन फॉर्म भरना, स्कूल अलॉटमेंट ।

एनवीएस चयनित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रतीक्षा में रखे गए स्टूडेंट्स के लिए वेट-लिस्ट भी जारी करेगा। दाखिले के लिए पैरेंट्स को अपने जिले के नवोदय विद्यालय में संपर्क करना होगा।

तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट- वेरीफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

जन्म प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

निवास (Residence) प्रमाण

कास्ट/कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू)

पासपोर्ट साइज फोटो

पिछली कक्षा की मार्कशीट

ट्रांसफर सर्टिफिकेट

कक्षा 6 से 8 तक कोई फीस नहीं

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक कोई फीस नहीं लगती। पढ़ाई, हॉस्टल,भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म सब कुछ फ्री मिलता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक मामूली फीस ली जाती है।

यूं देखें रिजल्ट

– जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर जाएं।

– JNVST Class 6 Admission Test 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

– रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालें। सब्मिट करने पर रिजल्ट सामने आ जाएगा।

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी