जियो फाइबर के मैनेजर को हाथरस से किया अगवा, एसटीएफ ने बचाया, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के हाथरस से अगवा किए गए जियो फाइबर के मैनेजर को एसटीएफ ने मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद छुड़ा लिया। इस दौरान तीन अभियुक्त पकड़े गए हैं। जिसमें एक को गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यूपी के नए एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश की तरफ से मिली जानकारी में बताया गया कि एक जनवरी को जनपद हाथरस में जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज की फिरौती हेतु अपहरण की घटना हुई थी। जिसका अभियोग थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत हुआ था। आज जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में अपहरणकर्ताओं से यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जनपद हाथरस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हुई है। जिसमें अगवा अभिनव भारद्वाज को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गर्दन के पास गोली लगी है। घायल बदमाश के अलावा इनके दो और सह अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त विशाल जिसको गोली लगी है वो उत्तराखंड अल्मोड़ा का रहने वाला है। दूसरा सुजल कुमार भी यहीं का रहने वाला है। तीसरा अभियुक्त करण बिष्ट है जिसकी उम्र 20 वर्ष की है। इनके पास घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार ,पचास हज़ार रुपए नगद, मोबाइल फोन और अन्य सामान हज़ार रुपए नगद के साथ मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक स्कूटी भी है जो घटना में प्रयुक्त हुई है। तीनों अभियुक्तों को डीएम आवास के पास गिरफ्तार किया गया है। जिस बदमाश के गले में गोली लगी है। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसटीएफ और हाथरस पुलिस ने सूचना के आधार पर अपहरणकर्ताओं का पीछा कर मुरादाबाद में घेर लिया। वहां पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अपहरणकर्ता विशाल को गोली लगी और मैनेजर अभिनव भारद्वाज को छुड़ा लिया गया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के निवासी जियो फाइबर के मैनेजर का अपहरण कर लिया गया था। उनकी एक जनवरी को शाम सात बजे परिजनों से आखिरी बार बात हुई थी। परिजनों को अपहरण का पता तब लगा, जब उनकी पत्नी से फोन पर फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस एक्टिव मोड पर थी।

 

  • admin

    Related Posts

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, UP में 10% तक बढ़े बिजली बिल लागू

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद बुरी खबर है। प्रदेश में भीषण गर्मी, भारी बिजली कटौती और किल्लत के बीच अब जनता पर महंगाई की एक…

    जलशक्ति विभाग में जीरो टॉलरेंस मॉडल, ऑनलाइन और पारदर्शी ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तबादला नीति में पारदर्शिता को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. सरकार का पूरा प्रयास है कि विभागों में तबादले के दौरान किसी भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 5 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार