कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर फिर कोर्ट पहुंचे जावेद अख्तर

मुंबई

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर मुश्किलों में फंसती हुई दिख रही है। बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर एक बार फिर से मुंबई के बांद्रा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जावेद अख्तर मानहानि में कंगना मंगलवार को कोर्ट में भी नहीं पहुंचीं। इसके बाद अब इस मामले में एक बार फिर जावेद ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग कर दी है। कोर्ट ने सांसद को कोर्ट में हाजिर होने के लिए एक बार आखिरी मौका दिया है।

एक्ट्रेस कंगना रनौतऔर लेखक जावेद अख्तर के बीच पिछले काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है। दोनों के बीच 2016 से जुड़े एक मामले को लेकर क्लैश हुआ था जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की कई बार सुनवाई मगर अभिनेत्री पेशी में हाजिर नहीं हुईं जिसके बाद जावेद अख्तर की तरफ से एक्शन लेने का मांग की।

वहीं कोर्ट में कंगना रनौत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि अभिनेत्री संसद में उपस्थित थीं, जिसके कारण वह कोर्ट नहीं आ सकीं। हालांकि, अख्तर की ओर से पेश अधिवक्ता जय के भारद्वाज ने रनौत की उपस्थिति के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया।

मजिस्ट्रेट आशीष अवारी ने सिद्दीकी को आवेदन का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सिद्दीकी ने एनबीडब्ल्यू जारी करने का विरोध किया। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने एनबीडब्ल्यू जारी करने से पहले रनौत को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया।

लग चुकीं 40 तारीखें, एक भी दिन नहीं आईं कंगना
कंगना ने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से बांद्रा कोर्ट को सूचित किया कि वह संसद में थीं। इसी वजह से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाईं।हालांकि, जावेद की ओर से पेश वकील जय के भारद्वाज ने एक आवेदन दायर कर कंगना की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। कंगना को कोर्ट में पेश होने की 40 तारीखें दी गईं, लेकिन वह एक भी दिन अदालत में उपस्थित नहीं रहीं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि रनौत और अख्तर के बीच कानूनी लड़ाई मार्च 2016 में अख्तर के आवास पर हुई एक बैठक से शुरू हुई। उस समय रनौत और अभिनेता ऋतिक रोशन ईमेल के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा में थे, जो सार्वजनिक विवाद में बदल गया था। कथित तौर पर ऋतिक रोशन के करीबी जावेद अख्तर ने रनौत के साथ बैठक करने का बीड़ा उठाया और कथित तौर पर उनसे रोशन से माफ़ी मांगने को कहा। रनौत ने तुरंत जवाब नहीं दिया। हालांकि, 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद रनौत ने एक टेलीविज़न साक्षात्कार के दौरान अख्तर के साथ 2016 की बैठक का वर्णन किया था। अख्तर ने साक्षात्कार को अपमानजनक पाया और बाद में रनौत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कानूनी विवाद तब और बढ़ गया जब रनौत ने अख्तर के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अनुचित दबाव में उनसे माफी मांगने का प्रयास किया। अख्तर के खिलाफ इस कार्यवाही पर डिंडोशी सत्र न्यायालय ने रोक लगा दी।

कंगना ने जावेद को ‘बॉलीवुड सुसाइड गैंग’ का हिस्सा बताया था
कंगना ने कहा था, “एक बार जावेद ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन व उसके परिवारवाले बहुत बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी। वो तुम्हें जेल में डलवा देगें। कंगना ने बताया था, “जावेद ने कहा था कि फिर मैं बर्बाद हो जाऊंगी और मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी। जावेद मुझ पर बुरी कदर चिल्लाए थे। कंगना ने जावेद को ‘बॉलीवुड सुसाइड गैंग’ का हिस्सा बताया था।

  • admin

    Related Posts

    ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे का बयान वायरल, पुराने आरोपों पर फिर उठे सवाल

    शिल्पा शिंदे टेलीविजन की बड़ी और विवादित एक्ट्रेसेस में से एक हैं. भाभी जी घर पर हैं शो में अंगूरी भाभी का रोल निभाकर वो घर-घर पॉपुलर हुई थीं. 2016…

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ऑब्सेशन’ ने पांचवें दिन भी पकड़ी रफ्तार, बाकी फिल्मों पर भारी

     सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। इनमें ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’, 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन'…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

    IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश