बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ऑब्सेशन’ ने पांचवें दिन भी पकड़ी रफ्तार, बाकी फिल्मों पर भारी

 सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। इनमें ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’, 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' भारी पड़ रही है। साउथ की फिल्म 'दृश्यम' का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है। वहीं 'करुप्पु' 200 करोड़ क्लब के करीब है। आइए जानते हैं मंगलवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

ऑब्सेशन
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' को भारतीय दर्शक प्यार दे रहे हैं। पांचवें दिन इसने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इस फिल्म ने भारत में दो करोड़ रुपये कमाए थे। पांच दिनों में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में यह फिल्म 29 मई को रिलीज हुई थी। दुनियाभर में यह 15 मई को रिलीज हुई थी

चांद मेरा दिल
लक्ष्य और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन भी काफी घट गया है। दूसरे मंगलवार को इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो गया है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी।

दृश्यम 3
मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। दूसरे मंगलवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.45 करोड़ रुपये हो गया है।

करुप्पु
सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म 'करुप्पु' की कमाई तीसरे वीकएंड के बाद घटी है। तीसरे मंगलवार को इसने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे। 19 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 186.90 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 14 मई को रिलीज हुई थी।

 

admin

Related Posts

किंग चार्ल्स ने इदरीस एल्बा को नाइटहुड से किया सम्मानित, विंडसर कैसल में हुआ भव्य समारोह

 अभिनेता  इदरीस एल्बा को 'नाइटहुड' की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह समारोह विंडसर कैसल लंदन में 2 जून को आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एल्बा के…

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख आई सामने

बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आमिर खान और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स