जसप्रीत बुमराह को टीम के चिकित्सक और सुरक्षा अधिकारी के साथ मैदान के बाहर जाता देखा गया, चोट ने बढ़ाई चिंता

सिडनी
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद एक ओवर डालने के बाद ही भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह मैदान के बाहर चले गए। उन्हें टीम के चिकित्सक और सुरक्षा अधिकारी के साथ मैदान के बाहर जाता देखा गया। मैदान से बाहर जाने के पहले बुमराह ने इस पारी में कुल 10 ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए 33 रन देते हुए दो विकेट लिए थे।

इस दौरे पर बुमराह के कार्य प्रबंधन को लेकर काफ़ी चिंता व्यक्त की गई है। उन्होंने इस सीरीज़ में अब तक 152.1 ओवर की गेंदबाज़ी की है और 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए हैं। वह अब बिशन सिंह बेदी को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ भी बन गए हैं।

बुमराह ने दूसरे दिन पहले सत्र के अंतिम पांच ओवर में से तीन ओवर मैदान के बाहर बिताए थे और फिर अंतिम दो ओवर के लिए वह मैदान में वापस आए थे। लंच के बाद उन्होंने गेंदबाज़ी की और एलेक्स कैरी को परेशान भी किया लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह मैदान के बाहर चले गए। मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने 52 ओवर की गेंदबाज़ी की थी जो कि उनके अब तक के टेस्ट करियर में एक मैच में डाले गए सर्वाधिक ओवर थे। हालांकि इस टेस्ट के बाद ख़ुद तत्कालीन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह के कार्य प्रबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

भारत के पास इस मैच में कोई उपकप्तान नहीं है क्योंकि ख़ुद बुमराह ही टीम के उपकप्तान थे और रोहित की अनुपस्थिति में वह टीम की अगुवाई कर रहे थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। लंच ब्रेक के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने ख़ुद ही बाहर बैठने का फ़ैसला किया और इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ़ किया कि उनका फ़िलहाल संन्यास लेने का इरादा नहीं है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल