जयपुर मेट्रो परियोजना को मिली रफ्तार, 2031 तक पूरा होगा दूसरा चरण

जयपुर

 जयपुर मेट्रो के फेज-2 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. अब तक जयपुर मेट्रो फेज-2 के लिए बैठकों का दौर चल रहा था. हाल ही में केंद्र ने जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज को मंजूरी दी. दूसरे फेज में 41 किलोमीटर मेट्रो जोड़ने का काम होने वाला है. हालांकि भविष्य में इसे 125 किलोमीटर बनाने का है. जो साल 2055 तक का टारगेट है. जबकि 41 किलोमीटर मेट्रो को 2031 तक पूरा करने का टारगेट है. इस बीच केंद्र सरकार से 918 करोड़ की मंजूरी मिली है जिससे 12 किलोमीटर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा.

सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को लेकर प्रक्रिया में तेजी आ गई है. राजधानी में सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ मानी जा रही इस परियोजना के तहत अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है.

10 एलिवेटेड स्टेशनों का डिजाइन और निर्माण
जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फेज-2 के पहले पैकेज के लिए 918.04 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों हेतु स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है. इस पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक करीब 12 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण शामिल है. इसके तहत एलिवेटेड वायाडक्ट और 10 एलिवेटेड स्टेशनों का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा.

इस कॉरिडोर में प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, जेईसीसी, कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गोशाला स्टेशन शामिल हैं. इसके साथ ही मेट्रो डिपो तक जाने वाली स्पर लाइन का निर्माण भी इसी पैकेज का हिस्सा होगा.

29 किलोमीटर के लिए भी जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुल 41 किलोमीटर के प्रस्तावित नेटवर्क में से शेष 29 किलोमीटर के लिए भी जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि पूरे प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके.

गौरतलब है कि इस मेट्रो परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 13,037.66 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी. इसके बाद राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय बैठकों में इसके तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए थे.

अब स्वीकृति पत्र जारी होने के साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 के धरातल पर उतरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे शहर के यातायात ढांचे में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.

admin

Related Posts

राजस्थान में NEET एग्जाम को लेकर रेलवे और रोडवेज की खास व्यवस्था

चूरू  देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर रेलवे ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनजऱ उत्तर पश्चिम…

जयपुर पुलिस महकमे में सस्पेंस, छुट्टी के मैसेज के बाद आईजी का कोई सुराग नहीं

जयपुर राजस्थान पुलिस महकमे में इन दिनों एक ऐसा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। अमूमन अपराधी गायब होते हैं और पुलिस उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 0 views
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा