NEET UG 2026: तनाव के बीच कोटा में छात्र की मौत, परीक्षा व्यवस्था पर सवाल

 कोटा

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 (NEET UG 2026) के आयोजन से ठीक एक दिन पहले राजस्थान के कोटा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीक्षित प्रसाद ने छत से कूदकर आत्महत्या (Dixit Prasad Suicide) कर ली. मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला दीक्षित पिछले दो साल से कोटा में रहकर कड़ी मेहनत कर रहा था.

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
घटना की सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. बताया जा रहा है कि दीक्षित ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या छात्र कल होने वाली परीक्षा के तनाव में था या आत्महत्या के पीछे कोई और कारण था. पुलिस ने अल्मोड़ा में छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.

रविवार को होने वाली परीक्षा से ठीक पहले उठाए गए इस खौफनाक कदम ने एक बार फिर कोचिंग सिटी में छात्रों के मानसिक दबाव और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

गूगल मैप के भरोसे न रहें छात्र
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कल यानी 3 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है. एजेंसी ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को सख्त हिदायत दी है कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पूरी तरह गूगल मैप पर निर्भर न रहें. एनटीए के मुताबिक, कई परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति गूगल मैप पर स्पष्ट या सटीक नहीं है. ऐसे में किसी भी तरह की देरी या असुविधा से बचने के लिए छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए पते की पुष्टि पहले ही केंद्र पर जाकर कर लें.

रिकॉर्ड 22.8 लाख उम्मीदवार
इस साल नीट-यूजी 2026 के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं. कुल 22,79,743 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जिनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 13.3 लाख और पुरुषों की संख्या 9.4 लाख है. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कसर न छोड़ी जाए.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह और नियम
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ जरूरी दस्तावेज व एडमिट कार्ड रखें. गूगल मैप वाली चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने भी छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भागदौड़ से बचें.

admin

Related Posts

‘निक्षय मित्र’ पहल से ग्रामीण पंचायतों में टीबी नियंत्रण में सफलता, प्रधानमंत्री के 2025 लक्ष्य की ओर कदम

जयपुर राजस्थान को टीबी की बेड़ियों से आजाद करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया है। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में चलाए गए…

सोशल मीडिया पोस्ट विवाद से बढ़ा बवाल, अजमेर में दो पक्षों पर केस दर्ज

अजमेर अजमेर में चर्चित स्याही कांड के बाद पुलिस अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. कल, 30 नवंबर को अजमेर के गंज थाने में बीजेपी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही