RSS कार्यक्रम में नज़र आएंगे जगदीप धनखड़, इस्तीफे के बाद पहली बार रखेंगे विचार

नई दिल्ली 
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 नवंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पुस्तक विमोचन समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। समारोह के आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद संभवतः यह पहला मौका होगा जब धनखड़ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। धनखड़, इससे पहले उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए थे।

सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष राजीव तुली ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सहसरकार्यवाह मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित पुस्तक 'हम और यह विश्व' का विमोचन भोपाल के रविन्द्र भवन में 21 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वृंदावन-मथुरा स्थित आनंदम धाम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज भी शामिल होंगे जबकि धनखड़ मुख्य वक्ता के रूप में इसे संबोधित करेंगे।

पुस्तक का प्रकाशन सुरुचि प्रकाशन ने किया है। तुली ने बताया कि कई पुस्तकों के लेखक मनमोहन वैद्य की ताजा पुस्तक सामाजिक, राष्ट्रीय और आर्थिक विषयों पर भारतीय दृष्टिकोण को प्रस्तुत करती है। उल्लेखनीय है कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

धनखड़ अपने इस्तीफे के 53 दिन बाद 12 सितंबर को राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए थे। कांग्रेस धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने पर सवाल खड़े करती रही है। विपक्षी पार्टी ने यह भी दावा किया था कि धनखड़ को पद छोड़ने पर मजबूर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने तब कहा था कि देश धनखड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे पर उनके बयान का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 22 जुलाई को त्यागपत्र सौंप दिया था। हालांकि, अटकलें थीं कि सरकार के साथ टकराव के चलते उन्होंने पद छोड़ा है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा। उसके बाद से करीब डेढ़ महीने से अधिक की अवधि में वह किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखे।

admin

Related Posts

RG कर केस में हड़कंप, पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों के निलंबन से मचा बवाल

 कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सूबे की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कई तरह की बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में कुल मिलाकर अराजकता का माहौल…

बेरोजगारी पर CJI की तीखी टिप्पणी चर्चा में, बयान को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कोर्ट में एक ऐसी बात कही जो चर्चा में आ गई है. एक वकील के मामले की सुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त