शरीर नहीं, परफॉर्मेंस है असली पैमाना — रोहित शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर ने फिटनेस को लेकर क्या कहा?

नई दिल्ली 
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 7 महीने बाद जब उन्होंने वापसी की तो एक अलग ही रोहित शर्मा नजर आए। 11 किलोग्राम वेट लॉस। यंग लुक और मैदान पर गजब की चुस्ती-फुर्ती। वापसी भी क्या शानदार की। प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओडीआई की होम सीरीज में भी उन्होंने 2 अर्धशतकों के साथ 146 रन ठोके। फिट दिखने को उन्होंने चुनौती के रूप में लिया और 38 वर्ष की उम्र में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चौंका दिया। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह तो पहले भी फिट थे।
 
रोहित शर्मा अब 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। उनकी फिटनेस को लेकर अमित मिश्रा ने मेन्स एक्सपी यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि हिटमैन पहले भी फिट थे। फिट होने का मतलब पतला होना नहीं है। आप सिर्फ फिट दिखने के लिए फिट मत बनिए।

मिश्रा ने कहा, 'हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं होता। अंतर होता है। अलग-अलग प्रकार होता है। इन दिनों फिटनेस का अंदाजा लुक से ज्यादा लगाया जा रहा। पतला दिखिए। लेकिन बेहतर ये है कि आप अपने असली बॉडी के साथ फिटनेस मैंटेन कीजिए। अच्छा खाइए। कड़ी मेहनत कीजिए। आप फिट रहेंगे। अपने डाइट का ध्यान रखिए और चीजों को स्वाभाविक ढंग से कीजिए। सिर्फ फिट दिखने के लिए फिट मत होइए।'

अमित मिश्रा ने कहा, ‘रोहित शर्मा ने वापसी की है और वह फिट हैं। वह पहले भी फिट थे। मैं उनके साथ खेला हूं। लोग उन्हें हैवी कहते थे लेकिन मैंने कभी भी महसूस नहीं किया कि मैदान पर वह धीमा है या रन नहीं बना रहे। ऐसा नहीं था कि वह बल्लेबाजी करने जा रहे हैं और आउट हो रहे हैं, वह फील्डिंग भी करते थे और ऐक्टिव थे। सबकी अपनी राय होती है।’

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। उनका सारा फोकस ओडीआई पर है और उनकी नजर 2027 के वर्ल्ड कप पर है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बढ़ती उम्र को लेकर उनके ओडीआई भविष्य पर सवाल भी उठे थे लेकिन उन्होंने बल्ले से आलोचकों का मुंह सील दिया। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे। ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है। रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ शुरुआती मैच खेलेंगे। उसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में खेलेंगे जो 11 जनवरी से शुरू हो रही है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल