ईरानी कप 2024: पहले दिन गरजा अजिंक्‍य रहाणे का बल्‍ला, अय्यर और सरफराज भी नहीं रहे पीछे

नई दिल्ली
ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई का सामना रेस्‍ट ऑफ इंडिया से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। खराब लाइट के कारण पहले दिन 68 ओवर का ही खेल हुआ।

मुंबई के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने पहले दिन शानदार बल्‍लेबाजी की। उन्‍हें श्रेयस अय्यर और सरफराज खान का भी भरपूर साथ मिला। तीनों ही बैटर ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। अजिंक्‍य रहाणे धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

तीसरे ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। हार्दिक तामोरे का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े।

आयुष ने 35 गेंदों पर 19 रन बनाए। रहाणे और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़। 40वें ओवर में अय्यर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 84 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्‍के लगाए। रहाणे 197 गेंदों पर 86 रन और सरफराज खान 88 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई