म्यूजिशियन से शादी करने जा रहीं IPL सेंसेशन Kavya Maran? रजनीकांत से जुड़ा है कनेक्शन

मुंबई 

 IPL सेंसेशन कही जाने वालीं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) आईपीएल के सीजन में काफी चर्चा में रहती हैं। मगर इन दिनों वह अपने आईपीएल नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। 33 साल की काव्या की शादी की खबरें इस वक्त सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। उनका नाम जिस शख्स से जुड़ा रहा है, वो इस वक्त भारत का सबसे अमीर म्यूजिशियन है।

यह म्यूजिशियन कोई और नहीं बल्कि आरआरआर और मास्टर समेत कई सुपरहिट फिल्मों के हिट ट्रैक बना चुके अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) हैं। लेटेस्ट रूमर्स के मुताबिक, काव्या और अनिरुद्ध जल्द ही एक-दूसरे के साथ शादी रचाने वाले हैं।

काव्या मारन की म्यूजिशियन से हो रही शादी?

अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह हमेशा अपने हिट ट्रैक के लिए चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस वक्त काव्या के साथ अफेयर को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। रजनीकांत के भतीजे अनिरुद्ध को लेकर खबर आ रही है कि वे काव्या को डेट कर रहे हैं।

काव्या मारन की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 409 करोड़ बताई जाती है. वो सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक और सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (एसए20) की सह-मालकिन और प्रमुख हैं.

हाल ही में एक रेडिट यूजर ने एक पोस्ट में दावा करते हुए लिखा है, "यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सन टीवी के कलानिधि मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम की मालकिन काव्या मारन रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुपरस्टार रजनीकांत ने कलानिधि मारन से उनके रिश्ते के बारे में पर्सनली बात की है, जिससे उम्मीद है कि यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।"

इस पोस्ट पर एक यूजर ने दावा किया है कि उसने काव्या और अनिरुद्ध को लास वेगास में साथ देखा था। यूजर ने कमेंट किया, "मैंने खुद उन्हें एक साल पहले लास वेगास में देखा था, वे वेगास स्ट्रिप पर टहलते हुए अच्छा समय बिता रहे थे।"

एक यूजर ने कहा, "मैं अनिरुद्ध का एक पुराना इंटरव्यू देख रहा था जिसमें टैरो रीडर उसकी लव लाइफ के बारे में भविष्यवाणी कर रही है और वह कहती है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगे जो बहुत एजुकेटेड है और जो दूरसंचार प्रसारण उद्योग में है। अगर यह सच है तो यह वाकई क्रेजी है।" खैर, अभी तक काव्या या फिर अनिरुद्ध की तरफ से इन अफवाहों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

admin

Related Posts

सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना लगातार महंगा, चांदी में 5700 रुपये की भारी गिरावट

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद बुधवार को धुआंधार तेजी देखने को मिली थी. एक ही दिन में एमसीएक्स पर…

दूध खरीदना हुआ महंगा! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें, देखें नया प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली आज से आम आदमी की रसोई का बजट फिर बढ़ गया है. देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी