IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

हैदराबाद
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। विराट जल्द ही RCB कैंप से जुड़कर नए सीजन की तैयारी शुरू करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसी बीच टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट चुके हैं। उन्हें 16 मार्च की रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब जब विराट कोहली भारत लौट आए हैं, तो उनकी नजर आईपीएल में दूसरी ट्रॉफी जीतने पर होगी। 2025 में आरसीबी ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब जीता था। ऐसे में इस सीजन में टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

तैयारी में जुटे कोहली, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल शुरू होने से पहले ही विराट कोहली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्रेनिंग वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बल्लेबाजी की झलक देखने को मिली। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और करीब 15 मिलियन लाइक्स पार कर गया। इससे साफ है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कोहली का क्रेज फैंस के बीच चरम पर है।

विराट कोहली के IPL रिकॉर्ड्स
विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 260 से ज्यादा मैचों में 8600 से अधिक रन बनाए हैं और वह इस लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका सबसे यादगार सीजन 2016 रहा, जब उन्होंने 973 रन बनाए थे, जो आज भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। उस सीजन में उन्होंने चार शतक भी जड़े थे, जो किसी एक संस्करण में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं।

कोहली के नाम आईपीएल में कुल 8 शतक दर्ज हैं, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। इसके अलावा उन्होंने 63 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिससे वह सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

RCB का शुरुआती शेड्यूल
28 मार्च: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
5 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु
10 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स- गुवाहाटी
12 अप्रैल: बनाम मुंबई इंडियंस- मुंबई

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल