iPhone Fold लीक: Samsung Z Fold 7 से अलग, iPad Mini जैसी अनफोल्ड सुविधा के साथ आने वाला ऐपल फोन

 नई दिल्ली
Apple अपना पहला फोल्डेबल फोन अगले साल लॉन्च कर सकता है. कंपनी iPhone Fold को iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च कर सकती है. यानी ये फोन अलगे साल सितंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है. वैसे iPhone Fold के लॉन्च को लेकर तमाम जानकारियां पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस बार फोन का डिजाइन लीक हुआ है. 

फोन के लीक रेंडर से साफ है कि ऐपल का पहला फोल्डेबल फोन iPad Mini जैसे डिजाइन के साथ आएगा. ये फोन सैमसंग के बुक स्टाइल वाले फोल्ड से अलग है. ये अंतर फोन के डायमेंशन में होगा, ना कि फोन के फोल्डिंग स्टाइल में. आइए जानते हैं iPhone Fold की खास बातें. 
लीक हुआ डिजाइन 

iPhone-ticker.de ने इसका लीक डिजाइन शेयर किया है. इसमें छोटा एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलेगा. ये डिस्प्ले Samsung के फोल्डिंग फोन के मुकाबले छोटा होगा. वहीं फोन अनफोल्ड होने पर iPad Mini जैसा हो जाएगा. फोल्डेड फॉर्म में ये डिवाइस 83.8mm चौड़ा, 9.6mm मोटा और 120.6mm ऊंचा होगा. 

फोन के फोल्ड होने पर 1.8mm का हिंज दिखेगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. वहीं मेन स्क्रीन पर पंच होल सेल्फी कैमरा मिलेगा. स्मार्टफोन का एक्सटर्नल डिस्प्ले 5.4-inch का होगा. पहले जो जानकारी आई थी, उसमें दावा किया गया था कि ये 5.5-inch के डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा. 

लीक रेंडर के मुताबिक, फोन अनफोल्ड होने पर iPad Mini जैसा हो जाएगा. इसमें 7.76-inch की स्क्रीन मिलेगी. कुल मिलाकर ये स्मार्टफोन फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट साइज का रहेगा. अनफोल्ड होने पर ये डिवाइस iPad Mini जैसा हो जाएगा. अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.8mm रह जाएगी. सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 की मोटाई 4.2mm अनफोल्ड होने पर रहती है. 

कब होगा लॉन्च? 

कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐपल इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी नहीं दी है. ये फोन 1999 डॉलर (लगभग 1,74,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है. ये किसी भी ऐपल फोन की सबसे ज्यादा शुरुआती कीमत होगी.

admin

Related Posts

₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई