कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री अरुण

कांग्रेस कभी नारी शक्ति को सशक्त बनाना नहीं चाहती, इसलिए मोदी सरकार का कर रही विरोध
रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र आम जनता की खुशहाली, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने इसे राज्य के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है और जनता ममता बनर्जी सरकार से छुटकारा चाहती है।

साव ने रायपुर में वार्डों अध्यक्षों की सूची निरस्त होने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। पार्टी के भीतर आपसी खींचतान और नेतृत्व की कमी साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन और तय प्रक्रिया का अभाव है, जहां निर्णय बार-बार बदले जाते हैं। जो नेता पावर में आता है वो अपना कानून अपने हिसाब से चलाते हैं। जिला अध्यक्ष ने सूची बनाई, उसे प्रदेश अध्यक्ष ने निरस्त कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे, तो जिला अध्यक्ष निरस्त कर देंगे तो ये खेल चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं की इज्जत, जनता का सम्मान कांग्रेस नेताओं के डिक्शनरी में नहीं है।

साव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस द्वारा राजनीति किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा एक परिवार के बारे में सोचती है, जबकि भाजपा देश की महिलाओं और जनता को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • admin

    Related Posts

    धमतरी कलेक्टर ने कृषि विभाग एवं उर्वरक विक्रेताओं की ली संयुक्त बैठक

    धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में कृषि…

    प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के आवास निर्माण, ढाई वर्षों में 10.60 लाख से अधिक घर पूर्ण- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक पक्का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड