इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: एमपी में 1100 करोड़ से बनेगा 48 किमी हाईवे, बदलेगा 27 गांवों का सफर

इंदौर 
मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (MPRDC) के द्वारा इंदौर से उज्जैन के बीच पितृ पर्वत से चिंतामन गणेश मंदिर तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का जिम्मा सीगल इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है।

30 मिनट में तय होगी दूरी
इंदौर-उज्जैन के बीच 48 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 30 मिनट पूरी हो जाएगी। नए हाइवे में एटीएमएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसका उपयोग सिंहस्थ और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान उपयोगी होगा। साथ ही ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।

48 किलोमीटर लंबा होगा फोरलेन
यह फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड होगा। जिसकी लंबाई 48.10 किलोमीटर और चौड़ाई 60 मीटर होगी। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 20 हजार करोड़ रुपए हैं। जिसमें 1089 करोड़ रुपए निर्माण और बाकी के बचे पैसे भूमि अधिग्रहण में खर्च होंगे।

27 प्रमुख गावों से होकर गुजरेगा हाईवे
हाइवे इंदौर के पितृ पर्वत से शुरु होकर चिंतामन गणेश मंदिर के पास सिंहस्थ बायपास तक जाएगा। हाईवे जंबूड़ी हप्सी, बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, कांकरिया बोर्डिया, जंबूर्डी सरवर, जिंदाखेड़ा, रतनखेड़ी, बीबीखेड़ी, पीपल्या कायस्था, हरियाखेड़ी, खतेड़िया, रंगकोर्डिया, काछल्या, बलघारा, पोटलोद, तुमानी, मगरखेड़ी, छितोड़ा, बालरिया, रालामंडल, लिंबा पीपल्या, गोंदिया, हासमपुरा, पालखेड़ी, चिंतामन जवासिया और चांदमुख से होते हुए गुजरेगा।
 
जमीन अधिग्रहण पर आएगा 911 करोड़ का खर्च
जमीन अधिग्रहण में 900 करोड़ रुपए के करीब खर्च किए जाएंगे। 175 हेक्टेयर से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। उज्जैन जिले के 8 गांवों, हातोद की 75.401 हेक्टेयर सांवेर तहसील में 395 किसानों की 99.992 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। 

admin

Related Posts

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी