इंडो-पैसिफिक कमांड का खुलासा: चीनी सिस्टम हुए बेअसर, भारत की मिसाइलों ने तोड़े बचाव, चीनी हथियार निकले बेकार

वाशिंगटन 
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए चार दिवसीय संघर्ष को लेकर अब अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड की वेबसाइट और अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंकों की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के पास मौजूद चीनी हथियार और एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह नाकाम  साबित हुए हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने PAF (पाकिस्तान वायुसेना)  के 20% बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया और कई एयरबेस को निष्क्रिय कर दिया गया।

चीनी सिस्टम हुए बेअसर, भारत की मिसाइलों ने तोड़े बचाव
टोरंटो स्थित कुवा डिफेंस न्यूज एंड एनालिसिस ग्रुप के संस्थापक  बिलाल खान ने कहा कि पाकिस्तान को चीन से मिले एयर डिफेंस सिस्टम "उतनी प्रभावी नहीं रहे जितनी उम्मीद की गई थी।" भारतीय वायुसेना की मिसाइलें  HQ-9 और HQ-16 जैसे चीनी डिफेंस सिस्टम को पार करती हुई टारगेट्स तक पहुंचीं। लंदन के एशिया-पैसिफिक फाउंडेशन के सज्जन गोहेल ने CNN  को बताया कि यदि रडार और मिसाइल सिस्टम भारतीय हमलों का पता नहीं लगा सके, तो इससे बीजिंग की हथियार डिप्लोमेसी को भारी झटका लगा है।
 
अमेरिकी सैटेलाइट्स से हुआ भारत के दावे का सत्यापन
अमेरिकी रक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सैटेलाइट इमेजेस से पुष्टि हुई है कि भारत ने पाकिस्तान के नूर खान, भोलारी, मियांवाली, मस्रूर जैसे प्रमुख एयरबेस पर हमले किए और उन्हें नुकसान पहुंचाया। मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने बताया कि भारत की सटीक और प्लान्ड स्ट्राइक से पाकिस्तान की हाई वैल्यू सैन्य संपत्तियां भी खतरे में आईं।  ब्रह्मा चेलानी ने लिखा कि भारत ने एक  SAAB-2000 AEW&C सिस्टम  को 314 किमी दूर से मिसाइल से गिराया, जो ऐतिहासिक है।

पाकिस्तान के पास भरोसे के लायक कुछ नहीं बचा
भारत के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने चीनी हथियारों पर बहुत भरोसा जताया था PL-15E एयर-टू-एयर मिसाइल, HQ-9 SAM सिस्टम, और CM-401 हाइपरसोनिक मिसाइल लेकिन सबका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने एक ही रात में  400 से ज्यादा ड्रोन भारतीय क्षेत्र की ओर दागे, लेकिन कोई खास नुकसान नहीं कर पाया। भारतीय रक्षा प्रणालियों ने ज्यादातर को इंटरसेप्ट कर लिया।

पाकिस्तान को मिला सबक, चीन की साख पर बड़ा सवाल
भारतीय डिफेंस एक्सपर्ट मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि भारत का इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका, इज़राइल और रूस के बराबरी का है और चीनी तकनीक से कहीं आगे है। उन्होंने कहा, "हमने पाकिस्तान के एयर डिफेंस को ध्वस्त कर दिया।"यह संघर्ष सिर्फ भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि चीन के हथियारों की विश्वसनीयता पर भी अंतरराष्ट्रीय सवाल खड़े करता है। पाकिस्तान की सेना अब स्पष्ट रूप से चीनी डिपेंडेंसी पर पुनर्विचार करने को मजबूर हो सकती है।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल