शासकीय भूमि पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, सरपंच–उपसरपंच पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

 बिलासपुर
सकरी से लगे ग्राम पंचायत जोकि में शासकीय भूमि पर लगे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने इस मामले में सरपंच और उप सरपंच पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की शासकीय भूमि पर वर्षों से खड़े बबूल के  हरे-भरे पेड़ों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के तेजी से काटा जा रहा है। आरोप है कि यह कार्य रात के अंधेरे में या फिर प्रशासन की नजरों से बचते हुए किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों की कटाई के पीछे ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच और उप सरपंच की सहमति और संरक्षण में यह अवैध कार्य जारी है। कई ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें अनदेखा कर दिया गया।

इस अवैध कटाई से न केवल पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है, बल्कि गांव में गर्मी और जल संकट जैसी समस्याएं भी गहराने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से वन विभाग द्वारा करवाही कर ट्रैक्टर से भरे बबूल लकड़ी को जप्त कर लिया गया है और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की की आश्वासन दिया गया है देखते है राजस्व विभाग के अधिकारी क्या करवाही करते है

admin

Related Posts

सरकारी जमीनों के रिडेवलपमेंट पर छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने बनाई रणनीति

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में शासकीय विभागों, निगम-मंडलों, कंपनियों और बोर्डों के स्वामित्व वाली अनुपयोगी व खाली जमीनों के व्यवस्थित विकास और सदुपयोग के लिए एक…

जगदलपुर के तेंदूपत्ता गोदाम में आग से हड़कंप, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

जगदलपुर. जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल