भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ, आईटी में हुई खरीदारी

मुंबई 
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 53.49 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,391.72 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,104.25 पर था। कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और कमोडिटीज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, नेस्ले और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व,आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर्स थे।
लार्जकैप की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप भी करीब सपाट बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 6.45 अंक बढ़कर 56,681.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 26 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 18,899.80 पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे का कहना है कि निफ्टी डेली टाइमफ्रेम पर अपने पिछले कंसोलिडेशन जोन से ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार में फिलहाल सकारात्मक भावना बनी रहने की संभावना है, जब तक इंडेक्स 24,850 के प्रमुख समर्थन स्तर से ऊपर बना रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि तेजी की स्थिति में निफ्टी छोटी अवधि में 25,350 के स्तर तक जा सकता है और अगर यह इस स्तर को तोड़ता तो आगे रैली देखने को मिल सकती है। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9.17 बजे, सेंसेक्स 28.49 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 82,473.70 पर था, और निफ्टी 21.15 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 25,124.35 पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने दूसरे दिन भी अपनी खरीदारी जारी रखी और सोमवार को 1,992 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 15वें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 3,503 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

  • admin

    Related Posts

    चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स900 अंक तक चढ़ा

    मुंबई   मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result, 2026) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीचआज बाजार रफ्तार में है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में…

    शादियों के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना हुआ 26,778 रुपये सस्ता

    इंदौर  शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आल टाइम हाई से सोने का रेट 26778 रुपये के स्तर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई