भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की खुमारी के बीच भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल सामने आ गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 30 मार्च (रविवार) को शेड्यूल की घोषणा की. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर के महीने में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में दूसरा और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला आयोजित होगा. वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज होगी.

पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को केनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा, इसके बाद 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), 2 नवंबर को होबार्ट, 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट और 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में बाकी के मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम ने कुछ महीने पहले ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जिसमें उसे 1-3 से हार मिली थी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, 'हमने पिछली गर्मियों में उपस्थिति, दर्शकों की संख्या और डिजिटल जुड़ाव के कई रिकॉर्ड तोड़े. हमें पूरा विश्वास है कि यह अविश्वसनीय गति पूरे सीजन में जारी रहेगी, जो एक मनोरंजक सीजन होने का वादा करता है.'

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
रविवार, 19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ स्टेडियम, पर्थ
गुरुवार, 23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड ओवल, एडिलेड
शनिवार, 25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, एससीजी, सिडनी
बुधवार, 29 अक्टूबर: पहला टी20, मनुका ओवल, कैनबरा
शुक्रवार, 31 अक्टूबर: दूसरा टी20, एमसीजी, मेलबर्न
रविवार, 2 नवंबर: तीसरा टी20, बेलेरिव ओवल, होबार्ट
गुरुवार, 6 नवंबर: चौथा टी20, गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट
शनिवार, 8 नवंबर: पांचवां टी20, द गाबा, ब्रिस्बेन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं.

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
रविवार, 10 अगस्त: पहला टी20, मार्रारा स्टेडियम, डार्विन
मंगलवार, 12 अगस्त: दूसरा टी20, मार्रारा स्टेडियम, डार्विन
शनिवार, 16 अगस्त: तीसरा टी20, कैजेलिस स्टेडियम, केर्न्स
मंगलवार, 19 अगस्त: पहल वनडे, कैज़ेलिस स्टेडियम, केर्न्स
शुक्रवार, 22 अगस्त: दूसरा वनडे, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके
रविवार, 24 अगस्त: तीसरा वनडे, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड सीरीज (एशेज) का शेड्यूल
21-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ स्टेडियम, पर्थ
4-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट (डे-नाइट), द गाबा, ब्रिस्बेन
17-21 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, एडिलेड ओवल, एडिलेड
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, एमसीजी, मेलबर्न
4-8 जनवरी: पांचवां टेस्ट, एससीजी, सिडनी

 

admin

Related Posts

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.…

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ