रोहित की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचा भारत: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर किए गए विवादित बयान के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस लीडर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है।

शमा ने एक्स पर हिटमैन को लेकर लिखा था कि,'रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं। उनको वजन कम करने की जरूरत है। साथ ही वह भारत के अब तक के सबसे अप्रभावी भारतीय कप्तान रहे हैं।' हालांकि सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद, शमा ने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां गलत थीं और पार्टी ने उन्हें अपने एक्स (X) अकाउंट से पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा। वहीं अब शमा मोहम्मद और रोहित शर्मा के इस विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा का बचाव किया है।

रोहित शर्मा के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर

इंडिया टुडे पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है, अगर आपको सिर्फ पतले लड़के चाहिए, तो आपको मॉडलिंग प्रतियोगिता में जाना चाहिए और सभी मॉडलों को चुनना चाहिए। यह उसके बारे में नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, 'यह इस बारे में है कि आप क्रिकेट कितना अच्छा खेल सकते हैं। हम सरफराज खान के बारे में बात करते हैं – उन्हें लंबे समय तक इसलिए बुरा-भला कहा गया क्योंकि उनका वजन थोड़ा ज्यादा था। लेकिन उन्होंने टेस्ट मैच में भारत के लिए 150 रन बनाए और दो या तीन पचास बनाए या उससे अधिक रन बनाए, तो क्या समस्या है?'

भारतीय दिग्गज ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि साइज का इससे कोई लेना-देना है। यह आपकी मेंटल स्ट्रेंथ है – कि क्या आप लंबी दूरी तक टक सकते हैं – जो सबसे महत्वपूर्ण है। अच्छी बल्लेबाजी करो, लंबी बल्लेबाजी करो और रन बनाओ।'

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल