भारतीय पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत टैरिफ कटौती की योजना बना रहा

नई दिल्ली
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर जा रहे हैं.यात्रा के पहले भारत अमेरिकी निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.पीएम मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं.समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भारतीय पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत संभावित ट्रेड वॉर से बचने के लिए कुछ अमेरिकी सामानों पर टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.बुधवार और गुरुवार को मोदी की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप कई देशों पर टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार संबंधों को अमेरिका के पक्ष में नया स्वरूप देना है.ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन देशों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन उन्होंने पहले भारत को व्यापार के मामले में "टैरिफ अब्यूजर" कहा था और इस बात पर जोर दिया था कि भारत को निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार संबंधों की ओर बढ़ने के लिए अधिक अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरण खरीदने चाहिए.

टैरिफ में छूट देने की योजनारिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अमेरिका से निर्यात बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक, मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के साथ-साथ कुछ रसायनों समेत कम से कम एक दर्जन क्षेत्रों में टैरिफ कटौती पर विचार कर रहा है.तीन सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ये कटौती नई दिल्ली की घरेलू उत्पादन योजनाओं के अनुरूप है.नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि उन वस्तुओं के लिए रियायतों पर विचार किया जा रहा है जिन्हें भारत मुख्य रूप से अमेरिका से खरीदता है या अधिक खरीदने की संभावना रखता है.अधिकारियों के मुताबिक यह कदम भारत की घरेलू उत्पादन योजनाओं के अनुरूप भी है.उम्मीद है कि मोदी अपनी यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ टैरिफ पर चर्चा करेंगे और भारत संभावित मिनी ट्रेड डील पर चर्चा करने के लिए तैयार है.भारत ने कहा नहीं दिखना चाहते संरक्षणवादीअमेरिकी व्यापार संबंध और संभावित टकरावएक और भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस शुरुआती यात्रा से अमेरिका और चीन के बीच चल रहे "व्यापार युद्ध जैसी स्थिति" से बचने की उम्मीद है.

ट्रंप ने चीनी आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिसके जवाब में बीजिंग ने अमेरिकी ऊर्जा पर शुल्क बढ़ा दिया है.भारत के व्यापार मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर रॉयटर्स के सवालों का अब तक जवाब नहीं दिया है.टैरिफ रियायतों पर चर्चा भारत के आम बजट में कई वस्तुओं पर औसत आयात शुल्क दरों को 13 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत करने और महंगी बाइक और लग्जरी कारों पर टैक्स में कटौती के बाद हुई है.मोदी-ट्रंप की मुलाकात के मुद्देमोदी और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक व्यापार, रक्षा सहयोग और टेक्नॉलोजी पर केंद्रित होगी.लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिका से भारतीयों का निर्वासन इन मुद्दों पर भारी पड़ रहा है.एक सौ ज्यादा भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमान से जिस तरह से भारत लाया गया उसको लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है और संसद में भारतीय विदेश मंत्री को इस मुद्दे पर बयान तक देना पड़ा.

भारत की व्यापार प्रथाओं की ट्रंपकी आलोचना के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को "शानदार" बताया है.2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच कुल व्यापार 118 अरब डॉलर पार कर गया, जिसमें भारत को 32 अरब डॉलर का व्यापार सरप्लस मिला.यानी भारत ने अमेरिका को ज्यादा सामान बेचा, बनिस्बत इसके कि उसने अमेरिका से खरीदा.अब जब अमेरिका ने चीन, मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ बढ़ाने का एलान किया है, तो भारत का निर्यात और ज्यादा बढ़ने की संभावना बनती है.पिछले दशक में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध लगातार बढ़े हैं, वॉशिंगटन, नई दिल्ली को चीन के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव के बड़े विकल्प के रूप में देखता है.

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा