पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली
एडिलेड के ओवल में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। पिंक बॉल टेस्ट मैच का नतीजा तीसरे दिन के पहले ही सेशन में निकल आया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 10 विकेट से जीता और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 की बराबरी कर ली। जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने था। ओपनर नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ने चौथे ओवर में ही इस टारगेट को हासिल कर लिया। पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया। इस मैच में ट्रैविस हेड ने शतक जड़ा और पैट कमिंस ने दूसरी पारी में पंजा खोला। पहली पारी में 6 विकेट मिचेल स्टार्क को मिले थे। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक इस मैच में नहीं जड़ पाया। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

भारत ने तीसरे दिन 128/5 से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन टीम 175 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत 337 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 157 रनों की बढ़त पहली पारी के आधार पर मिली। इसके जवाब में भारत की दूसरी पारी में 175 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने 3.2 ओवर में हासिल कर लिया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बराबर
इस समय इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज बराबरी पर खड़ी है। पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दो मैचों के बाद 1-1 से बराबर है। पर्थ में भारत को और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली।

ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट के अंतर से जीता। मेजबान टीम के सामने महज 19 रनों का लक्ष्य था, जिसे 20 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल कर लिया। भारत को दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल