स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: SBI के पर्सनल लोन पर अग्निवीरों को मिल रहा विशेष लाभ

नई दिल्ली
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अग्निवीरों को तोहफा दिया है। बैंक ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए पुरुष और महिलाओं के लिए स्पेशल पर्सनल लोन स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत बैंक देश के बहादुर जवानों को सस्ती दरों पर लोन (SBI Offers for Agniveers) मुहैया कराएगा। इतना ही नहीं बैंक 30 सितंबर 2025 तक सभी रक्षा कर्मियों को 10.50% की न्यूनतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यानी अगर आप इस तारीख से पहले पर्सनल लोन लेते हैं तो आपको सस्ती दर में यह मिल जाएगा। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने बताया कि  इस लोन योजना के तहत, एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले अग्निवीर बिना किसी अवरोध के ₹4 लाख तक का पर्सनल लोन बड़े ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस
बैंक ने प्रेस रिलीज में बताया कि रक्षा कर्मियों के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किए गए पर्सनल लोन स्कीम के तहत देने वाले लोन की प्रोसेसिंग फीस भी माफ की जाएगी। बैंक ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी कि वह प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर रहा है। इस मौके पर SBI के चेयरमैन CS शेट्टी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अग्निवीरों के लिए यह स्कीम लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। हमारी सुरक्षा में लगे ये जवान समर्पण और साहस के साथ हमारे देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि जो लोग हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं, वे अपने भविष्य के निर्माण में हमारे अटूट समर्थन के पात्र हैं। जीरो प्रोसेसिंग फीस तो बस शुरुआत है क्योंकि हम ऐसे समाधान तैयार करते रहेंगे जो आने वाले वर्षों में भारत के वीरों को सशक्त बनाएंगे।

इस स्कीम के तहत सस्ती दरों पर दिया जा रहा पर्सनल लोन
बैंक द्वारा अग्निवीरों के लिए शुरू की गई यह स्कीम की रक्षा वेतन पैकेज के माध्यम से भारत के सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर आधारित है। 
इसके जरिए अग्निवीरों को कई प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं। इसमें जीरो अकाउंट, फ्री इंटरनेशनल गोल्ड डेबिट कार्ड, देश भर में एसबीआई एटीएम पर असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन, डेबिट कार्ड पर वार्षिक रखरखाव शुल्क की छूट, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (50 लाख रुपये) और हवाई दुर्घटना बीमा (1 करोड़ रुपये) समेत और भी कई सुविधाएं शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    बंगाल में राष्ट्रगीत पर बड़ा आदेश, CM शुभेंदु बोले- हर स्कूल में अनिवार्य रूप से गाया जाए वंदे मातरम

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम् गीत गाना अनिवार्य करने का फैसला लिया है।…

    बाबा बर्फानी भक्तों की सुरक्षा कड़ी, नुनवान से गुफा तक हर गतिविधि पर रहेगी नजर

     जम्मू  श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अनंतनाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उपायुक्त अनंतनाग एवं यात्रा अधिकारी पहलगाम मार्ग बिलाल मोहुउद्दीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 0 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर