IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

मुंबई 

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला गया. इस मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. हार्दिक अब पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. यह रिकॉर्ड उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि विश्व क्रिकेट में एक खास मुकाम दिलाता है.

अब तक यह कारनामा सिर्फ स्पिन ऑलराउंडरों ने ही हासिल किया था. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000+ रन और 100+ विकेट का डबल पूरा कर चुके हैं. हार्दिक पंड्या इन तीनों के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों में वह इस सूची में अकेले हैं.

100 टी20 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय

इसके साथ ही हार्दिक पंड्या भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले तीसरे पुरुष गेंदबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने हासिल की थी. अर्शदीप सिंह के नाम 112 विकेट हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 101 विकेट पूरे किए हैं.

हार्दिक पंड्या की यह उपलब्धि उनकी ऑलराउंड क्षमता को दर्शाती है. वह निचले क्रम में तेज रन बनाने की काबिलियत रखते हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम विकेट भी निकालते हैं. 

100 छक्के भी पूरे किए

इस सीरीज के पहले मैच में हार्दिक पंड्या ने टी20 में अपने 100 छक्के भी पूरे किए थे. वो रोहित-कोहली के क्लब में शामिल हुए थे. भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास है. उन्होंने 205 छक्के लगाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सूर्या आते हैं जिन्होंने 155 छक्के लगाए हैं. विराट कोहली 124 छक्के लगा चुके हैं. अब इस लिस्ट में अगला नंबर हार्दिक का है. जिनके नाम 100 से ज्यादा छक्के हैं. केएल राहुल के 99 छक्के हैं.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी