सिविल अस्पताल गोविंदपुरा (हथाईखेड़ा) में किया आई पी डी, एन आर सी, पी एन सी वार्ड का लोकार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन कुष्ठ रोगियों की सेवा, भेदभाव और छुआछूत को दूर करने के लिए रहा समर्पित: राज्य मंत्री श्रीमती गौर

राज्य मंत्री श्रीमती गौर और राज्य मंत्री पटेल ने किया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ

सिविल अस्पताल गोविंदपुरा (हथाईखेड़ा) में किया आई पी डी, एन आर सी, पी एन सी वार्ड का लोकार्पण

भोपाल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण विभाग श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन कुष्ठ रोगियों की सेवा, भेदभाव और छुआछूत को दूर करने के लिए समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर प्रयासों से गांधी जी के स्वच्छता के विचारों को आज देश में आदत के रूप में अपनाया जा चुका है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर और राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सिविल अस्पताल हताईखेड़ा गोविंदपुरा में कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया। उपस्थित जनों ने कुष्ठ जागरूकता और उन्मूलन के लिए संकल्प वाचन किया। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को ग्रिप ऐड एवं पदरक्षक का वितरण किया। कार्यक्रम में कुष्ठ रोग से ठीक हो चुके व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सिविल अस्पताल हताईखेड़ा गोविंदपुरा क्षेत्र में एक सौगात के रूप में स्थापित हुआ है । इस 100 बिस्तरीय अस्पताल में सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने सिविल अस्पताल गोविंदपुरा के इमरजेंसी विभाग, प्रसूति वार्ड, पी एन सी वार्ड एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। उपस्थित जनों ने शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया।

वर्ष-2027 तक कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने का लक्ष्य

राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष-2027 तक कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। कुष्ठ रोग जांच एवं उपचार की सुविधा शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध है। शासन द्वारा गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा निशुल्क दी जा रही है। मरीजों को दैनिक क्रियाकलापों में परेशानी न हो, इसके लिए विशेष रूप से बनी चप्पलें, ग्रिप ऐड बर्तन और सेल्फ केयर किट भी दी जा रही है। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि शरीर में किसी भी असामान्यता के दिखने अथवा बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों के नजर आने पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

30 जनवरी से 13 फरवरी तक संचालित होगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष राठौर ने कुष्ठ रोग के सम्बन्ध में बताया कि यह रोग बैलिसस माइक्रोबैक्टेरियम लेप्री के कारण होता है। यह मुख्य रूप से त्वचा, नर्व्स और आंखों को प्रभावित करता है। त्वचा के चकतों या धब्बों में संवेदना की कमी, हाथ या पैरों में सुन्नता , पलकों की कमजोरी, दर्द रहित घाव, हाथ पैरों में जलन प्रभावित नसों में सूजन या दर्द कुष्ठ के प्रमुख लक्षण हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 30 जनवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा की शुरुआत हुई है जो कि 13 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पखवाड़े में स्वास्थ्य संस्थाओं में पीओडी शिविर, स्किन स्क्रीनिंग कैंप एवं कुष्ठ रोगियों के संपर्क में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह दिवस "एण्डिंग स्टिग्मा, एंब्रेसिंग डिग्निटी" की थीम पर मनाया जा रहा है। कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है। एमडीटी या बहू औषधि उपचार के नियमित सेवन से विकृतियों से बचाव एवं संक्रमण रुकता है। रोग की शीघ्र पहचान और दवा का पूरा कोर्स, कुष्ठ रोग से होने वाली विकलांगता से बचाता है। छूने, साथ खेलने या एक साथ काम करने से यह रोग नहीं फैलता है। लेकिन अनुपचारित रोगियों के साथ नजदीकी और लगातार संपर्क से रोग का संचरण बढ़ सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कुष्ठ रोग से ठीक हो चुके हितग्राही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी