बैठक में जय शाह की जगह देवजीत सैकिया बने BCCI के सचिव, प्रभतेज सिंह भाटिया नये कोषाध्यक्ष

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड की रविवार को विशेष आम बैठक में देवजीत सैकिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए सचिव चुने गये। वह जय शाह की जगह लेंगे। वहीं प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। जय शाह और आशीष शेलार द्वारा रिक्त छोड़े गए पदों के लिए सैकिया और प्रभतेज मैदान में एकमात्र उम्मीदवार थे और ये दोनों निर्विरोध अपने-अपने पद पर चुने गये।

जय शाह के एक दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का चेयरमैन बनने के बाद से सैकिया बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। शाह के इस्तीफे के बाद देवजीत सैकिया को बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अंतरिम सचिव नियुक्त किया था, जबकि कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए कोई अंतरिम नियुक्ति नहीं की गयी थी। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार किसी भी रिक्त पद को एसजीएम बुलाकर 45 दिनों के भीतर भरा जाना चाहिए। रविवार को इस अवधि का 43वां दिन था।

इससे पहले आशीष शेलार बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष थे लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह पद छोड़ दिया था। इसके बाद ही भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। शाह ने पिछले महीने आईसीसी प्रमुख के रूप में ग्रेग बार्कले की जगह ली थी।

admin

Related Posts

JNV Class 6 Result 2026: आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स और एडमिशन स्टेप्स समझें

नई दिल्ली  नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर…

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर वैकेंसी, जल्द ही शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली  भारतीय रेलवे में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया