डीएम-एसपी के चलाए गए अभियान में पता चला कि इलाके में एक मंदिर बंद है, मौके पर जाकर खुलवाया तो कुआं भी मिला

संभल
यूपी के संभल जिले में खग्गुसराय सराय में 46 साल बाद मंदिर के द्वार खोले गए हैं। डीएम-एसपी के चलाए गए अभियान में पता चला कि इलाके में एक मंदिर बंद है। मौके पर पहुंच कर मंदिर को खुलवाया गया। मंदिर की साफ सफाई शुरू की गई तो इस दौरान कुआं भी मिला है। कुंए को भी खोलने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर रस्तोगी परिवार के कुलगुरु का बताया जा रहा है। लोगों का दावा है कि यहां आसपास के इलाकों में कई और मंदिरों पर कब्जा किया गया है। दरअसल, यह वही इलाका है जहां हिंसा हुर्ह थी और चार लोगों की जान चली गई थी।

डीएम ने बताया कि आज सुबह एक तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान बिजली चोरी की बात सामने आई। मस्जिदों में बिजली चोरी की जा रही है। इस बीच इलाके में मदिर के बंद होने की भी बात सामने आई। इस पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। मंदिर के द्वार खुलवाए गए। मंदिर की साफ सफाई की। जेसीबी खोदाई पर कुआं भी मिला है। डीएम ने कहा कि अवैध कब्जादारों का ऐक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा।

लोग बोले-दंगे के बाद हिन्दू कर गए थे पलायन
यहां के लोगाें का कहना है कि दंगे के बाद इस इलाके में हिन्दू पलायन कर गए थे। सालों से यह मंंदिर बंद कर दिया गया था। मंदिर पर कब्जा कर लिया गया। आज प्रशासन ने इस मंदिर को फिर से खुलवा दिया है। प्रशासन ने लोगों के कहने पर जेसीबी चलवाई। इस दौरान एक कुआं मिला है। इसके बाद प्रशासन ने पूरी मंदिर की सफाई कराई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी है। मंदिर में साफ- सफाई के बाद पूजा शुरू की गई है।

कुओं और तीर्थों को अतिक्रमण मुक्त करा रहे डीएम
बता दें कि डीएम संभल की धार्मिक व ऐतिहासिक पहचान रहे कुओं व तीर्थों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके सौंदर्यीकरण की व्यापक योजना पर भी काम कर रहे हैं। इन्हें पूर्व स्वरूप में लाने के लिए कई जगह अतिक्रमण हटवाए हैं। डीएम ने एसडीएम को नगर पालिका से इसकी सफाई कराने के आदेश दिए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद भूमि के स्वामित्व की भी जांच की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने मस्जिद के सामने मोहल्ला कोट पूर्वी में रास्ते पर अतिक्रमण और अवैध निर्माणों का भी निरीक्षण किया।

  • admin

    Related Posts

    आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

    लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

    योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

     लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल